वायरल न्यूज़

नाश्ते में सचमुच गोबर खाने लगा ये इन्फ्लुएंसर, हैरान कर देगा वीडियो

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 8, 2024, 01:49 PM IST

Viral Video Today: हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पुनीत सुपरस्टार नाश्ते में गोबर ही खाने लगते हैं। नाश्ते मे गोबर खाते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है।

Image

पुनीत सुपरस्टार ने सुबह का नाश्ता करते हुए अपने वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया है। (Photo/Instagram)

Viral Video Today: सोशल मीडिया के जमाने में आज खुद को मशहूर करने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। कई बार तो लोग ऐसा कुछ करते हैं दिमाग घूम जाता है। आंखों पर यकीन करना तक मुश्किल होता है। अभी इन्फ्लुएंसर पुनीत सुपरस्टार उर्फ पुनीत कुमार का अजीब वीडियो वायरल हुआ है। इसमें पुनीत सुपरस्टार ऐसा कुछ करते हुए नजर आए हैं कि देखकर दिमाग घूम जाएगा। यकीन नहीं करेंगे कि कोई ऐसा भी कर सकता है। दरअसल पुनीत सुपरस्टार ने सुबह का नाश्ता करते हुए अपना वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया है।

नाश्ते में खाया गोबर

मगर नाश्ते में पुनीत जो कुछ खाते हुए नजर आते हैं उसे देखकर किसी को भी बहुत अजीब लगेागा। इसमें देखेंगे कि पुनीत नाश्ते में कुछ और नहीं बल्कि गोबर खाते हुए नजर आए हैं। वो वीडियो में खुद बताते हैं कि ये उनके सुबह का नाश्ता गोबर है। फ्रेम में फिर जो कुछ दिखाई दिया यकीन करना मुश्किल होगा। इसमें देखेंगे कि पुनीत नाश्ते की टेबल पर बैठे हैं और बड़े चाव से गोबर खा रहे हैं। कथित तौर पर गोबर का नाश्ता करते हुए पुनीत का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है।

देखिए वीडियो

वायरल वीडियो पर नेटिजन्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने पुनीत सुपरस्टार की खूब क्लास लगाई है और उन्हें दोबारा ऐसा ना करने की हिदायत दी है। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर punit_superstarrrrrrr नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article