वायरल न्यूज़

मिल गया इंडिया का सबसे तगड़ा जुगाड़, देखकर जापानी भी कूद पड़ेंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 13, 2023, 08:36 AM IST

Funny Video Today: शख्स ने दिमाग लगाकर ऐसा देसी जुगाड़ बनाया है कि देखकर चौंक जाएंगे। आंखों पर यकीन नहीं होगा कि ऐसा भी हो सकता है।

Image

शख्स ने बनाया ऐसा जुगाड़, देखकर आप भी चौंक जाएंगे। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने बनाया सबसे तगड़ा जुगाड़
  • देखकर कूद पड़ेंगे जापानी
  • हंसी भी नहीं रोक पाएंगे

Funny Video Today: जुगाड़ के मामले में भारत का कोई तोड़ नहीं है। यहां हर चीज का आसान और सस्ता जुगाड़ खोजने में लोगों को महारत हासिल है। देसी जुगाड़ से जुड़ा अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है। ये इतना तगड़ा जुगाड़ है जिसे देखकर जापानी भी कूद पड़ेंगे। आंखों पर यकीन नहीं होगा कि ऐसा भी किया जा सकता है। ये नेटिजन्स को भी खूब पसंद आया है। वीडियो अभी तक हजारों की तादाद में व्यूज और लाइक बटोर चुका है। दरअसल एक शख्स ने पानी की टोंटी और बल्ब को मिलाकर एक जबरदस्त जुगाड़ बना दिया।

शख्स ने बनाया सबसे तगड़ा जुगाड़

वीडियो की शुरुआत में देखेंगे तो इसमें एक स्विच बॉक्स नजर आएगा। इसमें अलग-अलग इस्तेमाल के लिए करीब दस स्विच लगे हैं। एक होल्डर भी लगा है। यहां तक तो सबकुछ सामान्य लगता है। मगर नजर जब स्विच बॉक्स पर लगी पानी की टोंटी पर जाती है तो दिमाग शॉक्ड हो जाता है। सवाल उठता है कि स्विज बॉक्स पर पानी की टंकी का क्या काम। मगर देखकर चौंक जाएंगे कि किसी जुगाड़ू शख्स ने ऐसा दिमाग लगाया कि टोंटी को ही स्विच बना दिया। अब इसे जैसे ही घुमाया जाता है, तुरंत बल्ब बंद हो जाता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे बार-बार देखने का मन करेगा। वीडियो देखकर इसे इंडिया का सबसे तगड़ा जुगाड़ कहा जाए तो गलत नहीं होगा।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए मजेदार वीडियो

मालूम हो कि जुगाड़ से जुड़ा से मजेदार वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर funny_sandip नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article