VIDEO: हजारों रील्स देखकर ब्रुकलिन ब्रिज पहुंची भारतीय महिला, भीड़ देख हुई परेशान, बोली- ‘ये तो ट्रैप है’

इंस्टाग्राम पर हजारों रील्स देखकर ब्रुकलिन ब्रिज पहुंची थी भारतीय महिला लेकिन वहां जाने के बाद उसे उस जगह की असलियत कुछ और ही दिखी।

सोशल मीडिया पर किसी जगह की खूबसूरत तस्वीर या वीडियो (Video) देखो तो वहां जाने का मन करने लगता है लेकिन कई बार सोशल मीडिया पर दिखने वाली तस्वीर या फिर वीडियो की असलियत में जमीन-आसमान का अंतर होता है। कुछ ऐसा ही अनुभव न्यूयॉर्क के मशहूर ब्रुकलिन ब्रिज पर पहुंची एक भारतीय महिला के साथ हुआ। महिला ने इंस्टाग्राम पर ब्रुकलिन ब्रिज की हजारों रील्स देखने के बाद वहां जाने का फैसला किया था लेकिन जब वह असल में ब्रिज पर पहुंचीं तो भारी भीड़ देखकर उनका सारा उत्साह ठंडा पड़ गया।

indian woman brooklyn bridge viral video tourist trap

ब्रुकलिन ब्रिज पहुंची भारतीय महिला ने बताया अपना अनुभव (Instagram/@n__sees)

हजारों रील्स देखकर पहुंची थीं

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को इंस्टाग्राम पर @n__sees नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में महिला को ब्रुकलिन ब्रिज पर बैठे देखा जा सकता है। वीडियो में महिला बताती है कि वह न्यूयॉर्क और खासकर ब्रुकलिन ब्रिज की कम से कम हजारों रील्स देख चुकी थीं। रील्स में उसे यह जगह बेहद खूबसूरत और फोटो के लिए शानदार नजर आई थी। इसी वजह से वह भी यहां पहुंचीं और कुछ अच्छी तस्वीरें लेने की उम्मीद थी लेकिन असली तस्वीर कुछ और ही निकली।

End of Feed