Viral Video Today: भारतीय ट्रेनों में हर रोज लाखों करोड़ों की तादाद में लोग यात्रा करते हैं। मगर इनमें बड़ी तादाद में ऐसे यात्री भी हैं जो बिना टिकट यात्रा करते हैं। कई बार ये यात्री बच निकलते तो कई बार पकड़े भी जाते हैं। अभी रेलवे में बिना टिकट यात्रा कर रहे एक ऐसे ही यात्री का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री को TTE ने पकड़ लिया। यात्री से टिकट मांगा गया तो उसके हाथ पैर-फूल गए। दावा किया गया कि TTE ने इसी का फायदा हुआ हुए यात्री से टिकट के नाम रिश्वत लेने लगा।
ऑन कैमरा बेटिकट यात्री से रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया शख्स। (Photo/X.com)
वीडियो बनाया तो कानून सिखाने लगा TTE
मगर अभी असली खेल होना बाकी था। दरअसल बिना टिकट यात्री से 'घूस' लेते हुए TTE को किसी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। अब इसी कैमरे में जो कुछ कैदा हुआ उसे देखकर हंसी बेहद मजा आने वाला है। इसमें देखेंगे TTE सीट पर बैठे यात्री को वीडियो नहीं बनाने के लिए कहता है, मगर वो कैमरा ऑफ नहीं करता। फ्रेम में आगे देखेंगे कि इसपर TTE खासा नाराज हो गया और उसे कानून सिखाने लगा। TTE यात्री को धमकाते हुए कहता है कि वो अगर वीडियो बनाना बंद नहीं किया तो उसे सात साल की सजा हो जाएगी।
यहां एक्स पर देखिए वीडियो
इसमें देखेंगे कि TTE आराम से अपनी सीट बैठे यात्री को धमकाते हुए कहता है, 'ऑन ड्यूटी TTE की वीडियो बनाने पर सात साल की सजा और सात हजार रुपये जुर्माना है।' मजेदार है यात्री इसके बाद भी वीडियो बनाता है तब डरे-सहमे ने TTE चुपचाप यात्रियों के पैसे वापस कर दिए। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे सबसे ज्यादा बार देखने का मन करता है। मालूम हो वीडियो एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। स्पष्ट कर दें कि टाइम्स नाउ नवभारत वीडियो में दिखाए दावों की पुष्टि नहीं करता है।
