वायरल न्यूज़

EYE TEST: बाज की नजर ही महाराज की भीड़ से युवराज ढूंढ पाएगी, दम है तो ढूंढ लें आप

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 3, 2025, 11:56 AM IST

Brain Test Challenge: दिमाग के साथ आंखों का टेस्ट लेने वाली इस तस्वीर को हल करना आज बेहद मुश्किल होने वाला है। अगर आपने ब्रेन टीजर वाले इस चैलेंज को हल कर लिया तो सुपर जीनियस मान लेंगे।

Image

दिमाग को परखने वाली इस पजल को हल करना आसान नहीं होने वाला है। (Photo/TNN)

Brain Test Challenge: सोशल मीडिया में हजारों लाखों की तादाद में वीडियो और तस्वीरें शेयर की जाती हैं। इनमें कुछ तस्वीरें बेहद खूबसूरत होती हैं तो कुछ मन को विचलित करती हैं। मगर इन सबसे इतर ऐसी तस्वीरें भी शेयर होती हैं जो दिमाग घुमाकर रख देती हैं। ऐसी तस्वीरों को आसान भाषा में ऑप्टिकल इल्यूजन या फिर दिमाग का धोखा कहते हैं। यानी ब्रेन टीजर वाली इन तस्वीरों में कुछ रहस्य या ऑब्जेक्ट छिपे होते हैं जिन्हें हम आसानी से नहीं ढूंढ पाते हैं।

दिमाग का टेस्ट लेने वाली तस्वीर

दिमाग और आंखों को परखने वाली आज एक ऐसी ही खास तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। वायरल तस्वीर में आपको हर तरफ महाराज लिखा हुआ नजर आएगा। तस्वीर में ऊपर से नीचे और दाएं से बाएं सिर्फ महाराज ही लिखा हुआ नजर आता है। मगर जानते हैं महाराज की भीड़ में एक जगह युवराज भी आराम से बैठे हैं। आज आपको उन्हीं युवराज को खोजने का चैलेंज मिलने वाला है। अगर आप सचमुच जीनियस हैं तो इस चैलेंज को जरूर सॉल्व कर लेंगे।

आपने दस सेकंड के भीतर बताना है कि आखिर महाराज की भीड़ में अकेले युवराज कहां बैठे हैं। बहुत उम्मीद है कि बाज जैसी नजर वाले इसे आराम से हल कर लेंगे। हालांकि किसी तरह जवाब नहीं ढूंढ पाए हैं तो परेशान बिल्कुल नहीं होना है। आपको जवाब भी यहीं मिलेगा।

देखिए जवाब

Brain Test Result

Brain Test Result

देख लिया ना महाराज की भीड़ में युवराज ऐसी जगह बैठे थे जिन्हें ढूंढना सचमुच आसान काम नहीं था। दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली ऐसी ही किसी मजेदार तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article