वायरल न्यूज़

ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे की CEO करिश्मा मेहता ने 32 साल की उम्र में की एग फ्रीजिंग की अनाउंसमेंट, खुद बताई वजह

Viral News Today: 1992 में जन्मी करिश्मा ने 2014 में लोकप्रिय प्लेटफॉर्म ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे (HoB) की स्थापना की, जो वास्तविक जीवन की कहानियों और चित्रों को प्रदर्शित करता है। करिश्‍मा मेहता की पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने दिल के इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी।

Image

करिश्‍मा मेहता। (फोटो क्रेडिट: इंस्‍टाग्राम/@karimehta05)

Viral News Today: अपने भविष्‍य यानी करियर को सर्वोपरि रखते कई महिलाएं अब एग फ्रीजिंग कराने लगी हैं। विगत कुछ वर्षों में एग फ्रीज कराने का क्रेज महिलाओं के बीच पॉपुलर हुआ है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज से लेकर कई उद्यमी भविष्य में मां बनने की चाह में अपने एग फ्रीज करा चुकी हैं। ताज़ा मामला सामने आया है बॉम्बे ऑफ ह्यूमन्स की सीईओ करिश्‍मा मेहता का, जिन्‍होंने 32 वर्ष की आयु में ही एग फ्रीजिंग की अनाउंसमेंट कर दी है। करिश्‍मा मेहता के इस कदम को सोशल मीडिया पर लोग काफी प्रेरणादायी बता रहे हैं।

गौरतलब है कि, 1992 में जन्मी करिश्मा ने 2014 में लोकप्रिय प्लेटफॉर्म ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे (HoB) की स्थापना की, जो वास्तविक जीवन की कहानियों और चित्रों को प्रदर्शित करता है। अपनी एक पोस्‍ट में उन्‍होंने लिखा कि, 'साल का पहला महीना, और यह कितना विविधतापूर्ण पोर्टफोलियो रहा है। कुछ व्यक्तिगत जीत, कुछ प्रोफेशनल। कुछ बकेट लिस्ट आइटम टिक किए गए हैं, दूसरों के लिए रास्ता तैयार किया जा रहा है। 2025 शानदार रहा है दोस्तों। कुछ समय से ऐसा करने का इरादा था और आखिरकार मैंने इसे कर ही लिया। मैंने महीने की शुरुआत में अपने अंडे फ्रीज करवा लिए।' इस पोस्‍ट के साथ करिश्‍मा ने एक फोटो भी शेयर की है जिसमें वह बिस्तर पर लेटे हुए किसी का हाथ पकड़े हुए हैं।

बॉलीवुड एक्‍टर अभय देओल के साथ एक फोटो शेयर करते हुए करिश्‍मा ने अपने पहले विज्ञापन शूट के बारे में बताया। उन्होंने बहुचर्चित कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में शामिल होने के बारे में भी बताया। साथ ही उन्‍होंने ह्यूमन्स ऑफ़ बॉम्बे की 11वीं सालगिरह मनाने और लिंक्डइन मास्टरक्लास पूरा करने की झलकियां साझा कीं। उन्होंने एक बलात्कार पीड़िता के लिए ₹ 20 लाख जुटाने के बारे में भी शेयर किया। इतना कुछ साझा करने के साथ वे लिखती हैं कि, 'जनवरी, तुम खास रही हो। और मुझे उम्मीद है कि यह तुम्हारे लिए भी खास रहा होगा। मुझे बताओ, इस महीने तुम्हारे साथ क्या खास हुआ है?'

करिश्‍मा मेहता की पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने दिल के इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी। कुछ लोगों ने उनकी उपलब्धियों पर उन्हें बधाई भी दी। एक व्यक्ति ने लिखा, 'वाह वाह, अब इसे ही साल की शानदार शुरुआत कहते हैं।' एक अन्य ने कहा, 'आप वाकई एक बेहतरीन प्रेरणा हैं!' एक अन्‍य यूजर ने कहा, 'अभूतपूर्व! यह बहुत प्रेरणादायक है और साथ ही आपने जो कड़ी मेहनत की है, वह सराहनीय है और यह इस तरह से दिखता है।'

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article