ऑस्ट्रेलियाई यूनिवर्सिटी में भारतीय छात्रा ने 'फेविकोल से' गाने पर मचाया गर्दा, आइटम सॉन्ग पर पहली बार दिखी भारतीय परिधान की झलक

इंस्टाग्राम पर एक लड़की का बहुत ही सुंदर डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जो इतना शानदार है कि आप इसे देखते रह जाएंगे। इस भारतीय छात्रा ने 'फेविकोल से' गाने पर ऑस्ट्रेलियाई यूनिवर्सिटी में गर्दा मचा दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़की ने किया ऑस्ट्रेलियाई यूनिवर्सिटी में डांस
  • आइटम सॉन्ग पर भारतीय परिधान की झलक
  • जमकर वायरल हो रहा ये शानदार वीडियो

Australian University Annual Function: कॉलेज फंक्शन के बारे में तो आप सभी ने सुना ही होगा। हर साल कॉलेज में एनुअल फंक्शन किए जाते हैं, जिसमें नए और पुराने छात्र जमकर मौज करते हैं, नाचते-गाते हैं और झूमते हैं। ऐसा लगभग हर यूनिवर्सिटी में होता है। एक ऐसा ही डांस वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो इतना कमाल का है कि आप इसे देखते रह जाएंगे।

Australian University Annual Function

भारतीय छात्रा ने 'फेविकोल से' गाने पर मचाया गर्दा (Instagram)

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में आपको एक भारतीय छात्रा नजर आएगी, जो ऑस्ट्रेलियाई यूनिवर्सिटी में डांस का डंका बजा रही है। इस दौरान बॉलीवुड के आइटम सॉन्ग 'फेविकोल से' पर लड़की ने बेहद ही सुंदर डांस किया है। सबसे खास ये है कि इस दौरान लड़की ने भारतीय परिधान पहना था, जो शायद पहली बार है। क्योंकि भारतीय व सांस्कृतिक परिधान में आज तक किसी ने आइटम सॉन्ग पर डांस नहीं किया है।

End of Feed