Naman Luthra And Shahneel Javed: आप सभी ने फिल्म 'वीर-जारा' तो देखी ही होगी, जिसमें एक हिंदुस्तानी लड़का पाकिस्तानी लड़की के प्यार में पड़ जाता है और फिर उससे मिलने पाकिस्तान जाता है और काफी मुश्किलें झेलते हुए 20 साल के बाद ऐसा समय आता है, जब दोनों एक होते हैं। लेकिन ये सिर्फ एक फिल्मी कहानी है। लेकिन अगर हम आपसे कहे कि ऐसी ही एक सच्ची कहानी भी है तो आप क्या कहेंगे, शायद आप यही कहे कि इतना लंबा इंतजार भला कौन कर सकता है। इतने समय में तो लोग दूसरी शादी कर लेंगे। लेकिन ये कहानी बिल्कुल सच है।
नमन लूथरा और शाहनील जावेद (Image Credit - Facebook)
कहानी कुछ यूं है कि एक भारतीय लड़का पाकिस्तानी लड़की को दिल दे बैठा। अब ऐसे में इन दो देशों के बीच के तालमेल को देखते हुए ये राह इतनी आसान थी नहीं। ऐसे में दोनों ने काफी लंबे समय तक इंतजार किया और अब सात साल के लंबे इंतजार के बाद दोनों सात फेरे लिए। दरअसल, इस भारतीय लड़के का नाम नमन लूथरा है और इनकी बीवी का नाम शहलीन जावेद है, जो कि पाकिस्तान की रहने वाली हैं। ये दोनों 8 साल पहले मिले थे, फिर तमाम अड़चनों के बाद ये साल 2023 में हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए।
