IND vs PAK: बंदा पाकिस्तान का लेकिन कर दी भारत के जीत की भविष्यवाणी, Video ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

T20 World Cup Fans Video: इस वीडियो में आप देख पाएंगे कि पाकिस्तान का फैन​ अपने खुद की टीम की जीत को लेकर संशय जता रहा है। दरअसल, इस वीडियो में एक यूट्यूबर पाकिस्तान के फैन से पूछता नजर आ रहा है कि आप किसके जीत की भविष्यवाणी कर रहे हैं। इसके बाद पाकिस्तानी फैंस कहता नजर आ रहा है कि वह सपोर्ट तो पाकिस्तान को कर रहा है, लेकिन उसे पता है इंडिया ही जीतेगा इंडिया।

T20 World Cup Fans Video: सोशल मीडिया पर टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के मुकाबले को लेकर जमकर वीडियो बनाए जा रहे हैं। इसमें से कुछ वीडियो जहां भारत के फैंस बना रहे हैं और पाकिस्तान को हारने की भविष्यवाणी कर रहे हैं। वहीं एक पाक फैन के वीडियो ने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है। यह वीडियो ऐसा है, जिसमें पाकिस्तानी फैन ने अपने देश की नहीं बल्कि भारत के जीतने की भविष्यवाणी कर दी है। वीडियो ऐसा है, जो भारत और पाकिस्तान दोनों ही देशों में वायरल हो रहा है।

India vs Pakistan

इंटरनेट पर वायरल वीडियो (इंस्टाग्राम)

वीडियो देखकर आपको भी आएगा मजा

पाकिस्तानी फैंस का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख पाएंगे कि पाकिस्तान का फैन अपने खुद की टीम की जीत को लेकर संशय जता रहा है। दरअसल, इस वीडियो में एक यूट्यूबर पाकिस्तान के फैन से पूछता नजर आ रहा है कि आप किसके जीत की भविष्यवाणी कर रहे हैं। इसके बाद पाकिस्तानी फैंस कहता नजर आ रहा है कि वह सपोर्ट तो पाकिस्तान को कर रहा है, लेकिन उसे पता है इंडिया ही जीतेगा इंडिया। वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर एक नई बहस छिड़ गई है। इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग पाकिस्तानी फैंस के जमकर मजे लेते दिख रहे हैं। देखें वीडियो-

End of Feed