वायरल न्यूज़

Ajab Gajab News: कर्मचारियों की मौज! इस कंपनी ने बांटा करोड़ों का सोना, Employee हो गए मालामाल

Ajab Gajab News: सिंगापुर की एक कंपनी ने 10 साल से ज्यादा समय तक काम करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करने के लिए करोड़ों रुपये के सोने के स्मृति चिन्ह दिए। यह अनोखी पहल अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Image

Ajab Gajab News: कर्मचारियों की मौज! इस कंपनी ने बांटा करोड़ों का सोना (फोटो: iStock)

Ajab Gajab News: सिंगापुर की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को सम्मान देने का अनोखा तरीका अपनाया है। कंपनी ने लंबे समय से काम कर रहे कर्मचारियों को सोने के कीमती स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया। यह खबर सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गई है, क्योंकि कंपनी ने इस पर करीब 3.5 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। यह कंपनी चांग चेंग होल्डिंग्स है, जिसने अपने उन कर्मचारियों को सोने की पट्टिकाएं दीं जिन्होंने 10 साल या उससे ज्यादा समय तक कंपनी के साथ काम किया है।

इन सोने की पट्टिकाओं का वजन 20 से 30 ग्राम के बीच रखा गया और हर पट्टिका की कीमत लगभग 3 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। कंपनी का कहना है कि यह कदम कर्मचारियों की मेहनत और वफादारी को सम्मान देने के लिए उठाया गया है। चांग चेंग होल्डिंग्स की शुरुआत साल 1994 में एक छोटे फूड स्टॉल से हुई थी। धीरे-धीरे कंपनी ने तेजी से विकास किया और आज यह सिंगापुर में 160 रेस्तरां और 30 से अधिक कॉफी शॉप चला रही है।

कंपनी में 1200 से ज्यादा कर्मचारी

इस समय कंपनी में 1200 से ज्यादा लोग काम करते हैं। अपनी 32वीं वर्षगांठ के मौके पर कंपनी ने एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें 100 से अधिक टेबलों वाला बड़ा समारोह रखा गया। इस समारोह में लंबे समय से सेवा देने वाले कर्मचारियों को 999 शुद्ध सोने से बनी पट्टिकाएं दी गईं।

इन पर कंपनी का लोगो, मुख्यालय की डिजाइन और कर्मचारियों के सेवा वर्ष उकेरे गए थे। साथ ही इन पट्टिकाओं को खास लाल रंग के गिफ्ट बॉक्स में पेश किया गया, जिससे यह और भी खास दिखें।

ऐसे मिला सोने का गिफ्ट

जानकारी के मुताबिक 10 से 14 साल तक काम करने वालों को 20 ग्राम सोना, 15 से 19 साल वालों को 25 ग्राम और 20 साल पूरा करने वालों को 30 ग्राम की पट्टिका दी गई। कुल मिलाकर इन उपहारों की कीमत लगभग 5 लाख सिंगापुर डॉलर यानी करीब 3.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। कंपनी के संस्थापक ने कहा कि ये सोने के उपहार सिर्फ इनाम नहीं बल्कि कर्मचारियों के प्रति आभार और सम्मान का प्रतीक हैं। यही वजह है कि इस पहल की हर जगह तारीफ हो रही है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article