वायरल न्यूज़

Interesting Facts: कागज के बॉक्‍स पर क्यों बना होता है 'छाता' का निशान, जान लीजिए वरना हो जाएगा भारी नुकसान

Umbrella Symbol on Paper Box: इलेक्‍ट्रॉनिक उपकरणों को अच्‍छी क्‍वालिटी के कार्टन बॉक्‍स में पैक किया जाता है। इन कार्टन बॉक्स के ऊपर एक छाता का निशान देखने को मिलता है। वैसे तो कार्टन बॉक्स पर कई तरह के निशान होते हैं, लेकिन आज हम आपको छाता के निशान के बारे में बताने जा रहे हैं। बता दें कि छाता के निशान का बेहद ही खास मतलब होता है और यह ग्राहक के फायदे के लिए बनाया जाता है।

Image

कार्टन बॉक्स पर छाता का निशान (iStock)

Umbrella Symbol on Paper Box: आपने भी कभी न कभी ऑनलाइन कोई बड़ा सामान मंगवाया होगा। इसके साथ ही आपने फ्रिज, टीवी, वॉशिंग मशीन और एसी जैसे बड़े सामान किसी दुकान से जाकर भी लिए होंगे। ये सारे सामान आजकल लोग ऑनलाइन भी मंगवा लेते हैं। आप चाहे इन सामानों को ऑनलाइन डिलीवरी करवाएं या फिर मार्केट से किसी दुकान से लेकर आएं, आपने देखा होगा कि ये सामान किसी बड़े कागज के बॉक्स में आते हैं। आपने शायद गौर भी किया होगा कि इन कागज बॉक्‍स पर कई तरह के निशान बने होते हैं। इनमें से कुछ निशान काफी अनोखे होते हैं।

कार्टन बॉक्स पर देखा होगा छाता का निशान

आपने देखा होगा कि कागज के इन बॉक्स में एक निशान छाता का भी होता है। क्या आप जानते हैं कि कागज के इन बॉक्स पर छाता का निशान किसलिए बना होता है? शायद ही किसी को इस सवाल का जवाब पता होगा। अगर पता भी होगा तो मात्र 2-4 परसेंट लोगों को ही इसके पीछे का कारण पता होगा। अगर आप इस निशान के पीछे का कारण नहीं जानते हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं। अगर आप इसके पीछे का कारण नहीं जानेंगे तो हो सकता है कि अगली बार आपको बड़ा नुकसान हो जाए।

umbrella-sign (3)

iStock

कार्टन बॉक्स में पैक होते हैं इलेक्ट्रिक उपकरण

आपको बता दें कि इन इलेक्‍ट्रॉनिक उपकरणों को अच्‍छी क्‍वालिटी के कार्टन बॉक्‍स में पैक किया जाता है। इन कार्टन बॉक्स के ऊपर एक छाता का निशान देखने को मिलता है। वैसे तो कार्टन बॉक्स पर कई तरह के निशान होते हैं, लेकिन आज हम आपको छाता के निशान के बारे में बताने जा रहे हैं। बता दें कि छाता के निशान का बेहद ही खास मतलब होता है और यह ग्राहक के फायदे के लिए बनाया जाता है।

umbrella-sign (2)

iStock

बता दें कि कई बार ऑर्डर की डिलीवरी बारिश में होती है। इस दौरान कार्टन बॉक्‍स भीग जाता है। ऐसे में इस बॉक्स के अंदर रखे कीमती सामान के खराब होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इस कारण बॉक्स में यह छाता का निशान बनाया जाता है। जिससे डिलीवरी करने वाले को यह पता रहे कि इसके अंदर के सामान को पानी से बचाना है। कार्टन बॉक्‍स पर बने छाता के निशान का मतलब है- 'इसे सूखा रखें।' इसका मतलब यह हुआ कि कार्टन बॉक्‍स पर बने निशान बारिश से सचेत होने के लिए बनाए जाते हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article