ट्रैक्टर की ट्रॉली के पीछे लिखा है खास संदेश, समझ गए तो मान लेंगे जीनियस

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 2, 2024, 09:05 AM IST

Optical Illusion: आंखों के साथ दिमाग का तगड़ा टेस्ट लेने वाली एक तस्वीर वायरल है। तस्वीर में एक लाइन है जिसका आपको मतलब बताना है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आज होगा दिमाग का तगड़ा टेस्ट
  • ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे लिखी है खास लाइन
  • दम है तो पढ़कर बताइए

Optical Illusion Picture: सड़क मार्ग से यात्रा करते हैं तो ट्रक या ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे मजेदार लाइनें लिखी जरूर देखी होंगी। इन लाइनों को पढ़कर तुरंत हमारी हंसी छूट जाती है। कुछ लाइनें इतने फनी होती हैं कि सोच-सोचकर हंसी आती है। कुछ लाइनें में जागरुक करने के लिए भी होती है। मगर कभी-कभी ऐसा कुछ लिखा नजर आता है कि उसे समझने में ही तगड़ा दिमाग लगाना पड़ता है। मगर फिर भी हम उस लाइन का मतलब नहीं समझ पाते। अभी एक ऐसी ही तस्वीर हर तरफ छाई हुई है। तस्वीर एक टैक्टर की ट्रॉली की है। इसके पीछे एक खास संदेश लिखा हुआ है।

Optical Illusion

ट्रैक्टर की ट्रॉली के पीछे लिखा है एक खास संदेश। (फोटो- सोशल मीडिया)

तस्वीर में है एक खास संदेश

तस्वीर में देखेंगे कि उस खास संदेश में अंग्रेजी, हिंदी और गणित तीनों का इस्तेमाल किया गया है। इसकी शुरुआत में हिंदी का अक्षर 'प' है और आखिर में 'है' लिखा हुआ है। इसके अलावा बीच अंग्रेजी के भी दो शब्द 'G' और 'KA' लिखे हैं। इसमें गणित के नंबर भी लिखे हैं। सवाल है कि आपको सभी को समझकर इसका जवाब देना है। आखिर इसमें ऐसा क्या लिखा हुआ है। इसका जवाब खोजने के लिए आपको पूरे 60 सेकंड का समय मिलेगा।

End of Feed