वायरल न्यूज़

Video: शख्स ने हवाई जहाज की तरह उड़ा दी कार, फिर लैंडिंग ने उड़ा दिए होश

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 2, 2024, 09:25 AM IST

Viral Video: इसमें देखेंगे कि शख्स ने अपनी कार हवा में ऐसे उड़ा दी मानो हवाई जहाज उड़ा रहा हो। मगर फिर जो दिखा होश उड़ जाएंगे।

Image

आसमान में हवाई जहाज की तरह उड़ा दी कार। (फोटो- स्क्रीनशॉट)

Viral Video Today: इंटरनेट पर सोशल मीडिया आज के दौर में एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हैरान करने वाली चीजों की भरमार है। यहां ऐसा नजारा देखने को मिलता है कि आंखों पर यकीन करना तक मुश्किल होता है। मगर कभी-कभी तो सचमुच ऐसा कुछ नजर आता है कि होश उड़ जाते हैं। समझ नहीं पाते हैं कि ऐसा भी हो सकता है। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त नजारा हर तरफ छाया हुआ है। इसमें खतरों के खिलाड़ी एक शख्स ने कार को ही हवाई जहाज की तरह आसमान में उड़ दिया। इससे ज्यादा हैरानी होगी कि कार को आसमान में उड़ाने के बाद शख्स ने सुरक्षित जमीन पर लैंड भी कर दिया।

आसमान में उड़ा दी कार

शख्स का हैरान करने वाला वीडियो अभी तक लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किया है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। करीब एक मिनट के वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि एक शख्स स्पोर्ट्स कार के साथ बहुत ऊंचाई पर खड़ा है। ऊंचाई से जमीन तक एक लंबी रैंप भी लगाई है। अब शख्स स्पोर्ट्स कार में बैठता है और कार का इंजन ऑन करता है। अब ग्रीन सिग्नल मिलते ही उसने पूरी रफ्तार में कार दौड़ाना शुरू कर दी। कार ऊंचाई से बहुत तेजी से नीचे आती है। अब कार एक बार फिर ऊंचाई की तरफ जाती है और हवा में उड़ गई। देखकर यकीन नहीं होगा कि कार काफी देर तक आसमान में उड़ती है और ड्राइवर इसे कंट्रोल करने की कोशिश में है।

देखिए वीडियो

सुरक्षित जमीन पर लैंड कराई कार

कुछ ही सेकंड में कार आसमान का सफर करने के बाद जमीन पर लैंड करती है। लगता है कि कार और ड्राइवर दोनों दुर्घटना का शिकार होंगे। मगर हैरान हो जाएंगे कि ऐसा कुछ नहीं हुआ। बल्कि ड्राइवर ने कार को सुरक्षित जमीन पर लैंड करा दिया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी को भी चौंकाने के लिए काफी है। मालूम हो कि वीडियो एक्स पर @TheFigen_ नाम के यूजर ने भी साझा किया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article