वायरल न्यूज़

शेरनी का शिकार करने लगे लकड़बग्घे, तभी दिखा हैरान करने वाला नजारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 15, 2024, 01:22 PM IST

Wild Animal Fight Video: इसमें देखेंगे कि शेरनी शिकार की तलाश में थी कि तभी लकड़बग्घे के झुंड ने उसपर हमला कर दिया। फिर जो दिखा चौंक ही जाएंगे।

Image

हैरान हो जाएंगे कि शेरनी को अकेला देखकर लकड़बग्घे के झुंड ने हमला कर दिया। (फोटो- स्क्रीनशॉट)

Wild Animal Fight Video: जंगल में शेरनी को सबसे ताकतवर शिकारियों में से एक माना जाता है। ये इतनी खतरनाक शिकारी है कि इससे दूसरे जानवर दूरी बनाकर रखते हैं। मगर जंगल में कुछ जानवर ऐसे भी हैं जो शेरनी को अकेला देख लें तो उसपर भी हमला कर देते हैं। अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला नजारा कैमरे में कैद हुआ है। इसमें आकार में छोटे होने के बावजूद लकड़बग्घे के झुंड ने शेरनी पर हमला कर दिया। शेरनी भी पलटवार की खूब कोशिश करती है मगर लकड़बग्घे उसे जरा भी मौका नहीं देते है।

शेरनी पर लकड़बग्घे का हमला

शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि शेरनी शिकार की तलाश में थी। वो यहां-वहां नजर दौड़ाती है, मगर उसे कहीं कोई शिकार नजर नहीं आता है। फ्रेम में आगे देखेंगे कि तभी उसका सामना लकड़बग्घे के झुंड से हो गया। लगा कि शेरनी को सामने देखकर सभी वहां से भाग खड़े होंगे। मगर इसके उलट पूरे झुंड ने शेरनी पर हमला कर दिया। इसमें शेरनी किसी एक को निशाना बनाती है मगर तभी पीछे से दूसरा हमला कर देता है। देखकर लगता है कि सभी मिलकर शेरनी का शिकार कर लेंगे। मगर तभी हैरान करने वाला नजारा दिखाई दिया।

यहां देखिए वीडियो

हैरान कर देगा आगे का नजारा

फ्रेम के आखिर में देखेंगे कि शेरनी जब हिम्मत हार चुकी थी, तभी चमत्कार हुआ। दरअसल अचानक शेरनी के साथी भी वहां आ पहुंचे। इसके बाद सभी शेरनियों ने लकड़बग्घों की ऐसी हालत कर दी कि कोई भी उनके सामने टिकने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। मालूम हो कि जंगल में खतरनाक लड़ाई से जुड़ा ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसे एक्स पर @crazyclipsonly हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article