Bday Party Gone Wrong: बर्थडे केक के साथ फोटो खिंचवा रही थी महिला, तभी गुब्बारा फटने से हुआ भयानक हादसा, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अपने बर्थडे पर केक के साथ पोज दे रही है, तभी उसके केक से लगकर एक गुब्बारा फटता है और उससे लगे आग की लपटों से उसका चेहरा जल जाता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बर्थडे केक के साथ फोटो खिंचवा रही थी महिला
  • गुब्बारा फटने से चेहरा झुलसा
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Balloons Explode in Birthday Party: दुनिया के हर इंसान के जिंदगी में उसका बर्थडे काफी मायने रखता है। उस दिन वह अपनों के साथ पार्टी करता है और खूब मस्ती करता है। लेकिन कई बार उसकी खुशियां गम में भी बदल जाती है। कुछ ऐसा ही इस वीडियो में भी देखने को मिलेगा। इस वीडियो को देखने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी। वीडियो में नजर आ रही महिला का नाम गियांग फाम है, जो वियतनाम के हनोई की रहने वाली है।

Balloons Explode in Birthday Party

गुब्बारा फटने से महिला के साथ हुआ हादसा (Instagram)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला अपने जन्मदिन मनाने के लिए फोटो क्लिक करवाती नजर आ रही हैं। लेकिन तभी उसके केक पर लगे मोमबत्ती से एक गुब्बारा आ लगता है। गुब्बारे में हाइड्रोजन गैस भरी होती है, जिसके फटने से अचानक आग की लपटे उठती हैं और फिर महिला इसके चपेट में आ जाती है। इस हादसे में महिला का चेहरा बुरी तरह झुलस जाता है। देखें वीडियो..

End of Feed