हैदराबाद के रेस्टोरेंट में चिकन बिरयानी में मिले सिगरेट के टुकड़े, चौंका देने वाला VIDEO वायरल

Hyderabad Biryani Video: बिरयानी के बीच में सिगरेट का टुकड़ा देखने के बाद लोग बिफर गए। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, कैसे ग्रुप रेस्‍तरां के कर्मचारियों पर भड़क रहा है और मैनेजमेंट को बताने के लिए कहता है।

Hyderabad Biryani Video: हैदराबाद के आरटीसी 'एक्स' रोड पर एक मशहूर रेस्टोरेंट है। जहां चिकन बिरयानी खाने गए दोस्तों के एक ग्रुप को कथित तौर पर अपनी प्लेट में सिगरेट मिली। व्‍यक्ति का दावा है कि, उसे खाना खाते-खाते अंत में बुझी हुई सिगरेट के टुकड़े मिले। अब ये वीडियो एक्‍स पर काफी वायरल हो रहा है। हालांकि, टाइम्‍स नाउ नवभारत इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में लगभग 10 लोगों का एक ग्रुप आधा खाया हुआ खाना प्लेट में रखकर मेज पर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है, तभी उनमें से एक व्यक्ति चावल से भरी प्लेट को उठाकर कथित सिगरेट दिखाता है।

बिरयानी में मिले सिगरेट के टुकड़े।

बिरयानी के बीच में सिगरेट का टुकड़ा देखने के बाद लोग बिफर गए। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, कैसे ग्रुप रेस्‍तरां के कर्मचारियों पर भड़क रहा है और मैनेजमेंट को बताने के लिए कहता है। वीडियो के दूसरे भाग में, स्थिति तब और बिगड़ जाती है जब स्टाफ के कई सदस्य समूह की मेज को घेर लेते हैं जबकि पुरुष शिकायत करते रहते हैं। जल्द ही, रेस्टोरेंट के कर्मचारियों के साथ टकराव एक गरमागरम बहस में बदल जाता है। रेस्टोरेंट में ग्राहकों की भीड़ लग जाती है जो हैरान होकर देखते हैं कि ये लोग प्रबंधन पर चिल्लाना जारी रखते हैं। इसके बाद सभी लोग रेस्तरां अधिकारी को स्थिति समझाते हैं। हालांकि, इस दौरान अधिकारी सभी को शांत करने का प्रयास भी करता है।

End of Feed