Husband Wife Romance Video: पति-पत्नी के रोमांटिक होते हुए आपने कई वीडियो सोशल मीडिया पर देखे होंगे। वीडियोज में पति-पत्नी एक दूसरे के ऊपर जमकर प्यार लुटाते भी हैं। हालांकि इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें पति-पत्नी का प्यार इस हद तक पहुंच गया जिसे देखकर आप भी चकित रह जाएंगे। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो शेयर होने के बाद से ही इस पर यूजर्स ने तरह-तरह के क्यूट कमेंट किए हैं। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा हुआ है कि, 'वे कहते हैं कि लंबे समय तक चलने वाले रिश्ते की सुंदरता की तुलना किसी भी चीज़ से नहीं की जा सकती, खासकर शादी के तीन दशकों के बाद।' इस कैप्शन को भी लोगों ने खूब पसंद किया है।
पति-पत्नी का वीडियो।
क्या है वीडियो में
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, पति-पत्नी अपने घर के यार्ड में पानी से खेल रहे हैं। यार्ड के किनारे से एयर टब रखा है जिसमें पानी भरा हुआ है। जब पत्नी पति को पानी की ओर धकेलने की कोशिश करती है तो पति उसे ही पानी में गिरा देता है और उसके ऊपर से हटता नजर आता है। इसके बाद जब पति भागने लगता है तभी उसकी पत्नी पानी से निकलकर बाहर आती है तो वो भी एक प्लास्टिक के टब से उस पर पानी फेंकती है, लेकिन पति बच निकलता है और दोनों खूब तेज से हंसने लगते हैं।
यूजर्स ने किया रिएक्ट
वीडियो को इंस्टाग्राम पर naughtyworld नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर लोगों ने अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा है कि, 'मैं इस रिश्ते को कैसे ढूंढ सकता हूं।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'आशा है कि हर किसी को इस तरह का रिलेशनशिप मिलेगा।' इसके अलावा कई यूजर्स ने वीडियो को क्यूट बताते हुए इसकी तारीफ की है।
