वायरल न्यूज़

Viral Video: धूम स्टाइल में बाइक से स्टंट कर रही थी लड़की, अब UP Police ने दिया बड़ा झटका

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 20, 2024, 02:45 PM IST

ट्विटर पर एक लड़की का स्टंट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह धूम स्टाइल में स्टंट करती नजर आ रही है। ऐसे में यूपी पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

Image

बरेली में बाइकर गर्ल का स्टंट वायरल (फोटो साभार - ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS

Bareilly Biker Girl Stunt Video: हाल ही में स्टंट का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूपी पुलिस भी सख्त हो गई है और मामले में जांच कर रही है। स्टंट का यह खतरनाक वीडियो बरेली का बताया जा रहा है। वहीं, वीडियो (Viral Video) में दिखने वाली लड़की बाइकर गर्ल के नाम से सोशल मीडिया पर फेमस है। अक्सर उसके वीडियोज वायरल होते रहते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में लड़की बिल्कुल धूम स्टाइल में स्टंट करती नजर आ रही है जो कमाल का है। ऐसे में भीम आर्मी के पदाधिकारी सेम मैसी ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए शिकायत की है। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि ऐसे स्टंट कॉलोनी में होते रहते हैं लेकिन फिर भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं होता। ऐसे में उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।

बरेली में बाइकर गर्ल का स्टंट वायरल

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर लोगों के भी कई सारे रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ऐसे स्टंट पर रोक लगनी चाहिए। वहीं, दूसरे ने लिखा है कि कॉलोनी या मोहल्ले में ऐसा करने से बचना चाहिए। सेम मैसी के इस कदम पर ट्रैफिक पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। हालांकि, इस लड़की के स्टंट को देखकर आपको ऐसा लगेगा, जैसे कोई प्रोफेशनल स्टंटबाज हो।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article