Funny Video: पति-पत्नी के बीच झगड़े से जुड़े सैकड़ों वीडियो सोशल मीडिया में मौजूद हैं। इनमें दोनों के बीच ऐसी बातों भी झगड़ा हो जाता है कि देखकर हंसी छूट जाती है। अभी एक ऐसा ही मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। वीडियो पति-पत्नी से जुड़ा है। दोनों अपने बच्चे के साथ कहीं बाहर घूमने जा रहे हैं। मगर इसी बीच ऐसा कुछ दिखा कि शायद ही कोई हंसी रोक पाएगा। मजेदार वीडियो करीब छह करोड़ बार देखा जा चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।
पति-पत्नी का ये वीडियो देखकर हंसी छूट जाएगी। (फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)
ड्राइविंग सीट पर बैठ गया पति
सामने आया कुछ सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि कपल ने बाहर घूमने का प्लान बनाया। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई। घर के बाहर कार खड़ी है। इधर दोनों घर से बाहर निकलते हैं। इसमें पत्नी के हाथ में प्यारा सा बच्चा भी है। यहां तक तो सबकुछ सामान्य नजर आता है। मगर अगले 10 सेकंड में हिला देने वाला नजारा दिखाई दिया। दरअसल पति ने कार का दरवाजा खोला और ड्राइविंग सीट पर जाकर बैठ गया। इधर पत्नी भी दरवाजा खोलती है, मगर उसका इरादा दूसरी तरफ बैठना का हुआ।
करोड़ों लोगों ने देखा वीडियो
हंसी नहीं रोक पाएंगे
आगे देखेंगे कि पत्नी ने दरवाजा बंद किया और दूसरी तरफ जाने लगी। अब फ्रेम में जो कुछ नजर आया शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। दरअसल पति को लगा कि पत्नी कार में बैठ चुकी है। इधर वो जब तक दूसरी तरफ पहुंचती पति ने कार स्टार्ट की और रफ्तार भर दी। इधर पत्नी बेचारी घर के बाहर ही खड़ी रह गई। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। वीडियो एक्स पर @TheFigen_ नाम के हैंडल से साझा किया गया है
