वायरल न्यूज़

Dance Video: पाकिस्तानी लड़की ने बॉलीवुड गाने पर लगाया ऐसा डांस का तड़का, मूव्स देख दिल हार बैठेंगे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Feb 3, 2024, 07:44 AM IST

इंस्टाग्राम पर एक डांस का बड़ा ही खूबसूरत वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पाकिस्तानी लड़की डांस करती नजर आ रही है। इस दौरान लड़का के डांस स्टेप बहुत ही सिंपल है लेकिन बेहद प्यारे लग रहे हैं।

Image

पाकिस्तानी लड़के ने किया बॉलीवुड गाने पर डांस (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तानी लड़की ने किया जबरदस्त डांस
  • बॉलीवुड गाने पर मचाया तहलका
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Pakistani Girl Dance On Bollywood Song: अक्सर पाकिस्तान का वीडियो वायरल हो रहा होता रहता है, जिसमें वहां की शादियों में अधिकतर बॉलीवुड गाने बजाए जाते हैं और लोग डांस स्टेप करते नजर आते हैं। इसके आपको कई सारे वीडियो (Viral Video) भी देखने को मिल जाएंगे, जो इंस्टाग्राम और बाकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किए जाते हैं। इन्हीं में से एक वीडियो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसमें एक पाकिस्तानी लड़की बॉलीवुड गाने पर कमाल का डंस करती नजर आ रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में पाकिस्तानी लड़की सुखविंदर सिंह के गाने 'बन ठन चली बोलो' पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही है। भले ही आपको लड़की के मूव्स बेहद सिंपल लगे लेकिन उसकी सादगी और लिरिकल स्टेप कमाल के लगेंगे। ऐसे में यूजर्स भी लड़की की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। आप भी अगर उसके डांस स्टेप को देखेंगे तो उसके फैन हो जाएंगे।

पाकिस्तानी लड़के ने किया बॉलीवुड गाने पर डांस

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि आपने बेहद अच्छा डांस किया है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि यह सादगी से भरा डांस है। इस वीडियो पर अब तक 10 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को 'aks_studios_lahore' से शेयर किया गया है। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article