वायरल न्यूज़

दुकान पर ही पति को पीटने लगी पत्नी, उठाया और जमीन पर पटक दिया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 1, 2024, 08:53 AM IST

Viral Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि पत्नी अचानक नाराज हो गई और पति को वहीं दुकान के बाहर उठाकर पटक दिया। फ्रेम में फिर जो दिखा हंसी ना रोक पाएंगे।

Image

लड़ाई का ये वीडियो देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे। (फोटो- स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • पति को उठाकर पटक दिया
  • छोटी सी बात पर नारज हुई पत्नी
  • देखकर हंसी ना रोक पाएंगे

Viral Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में अभी एक पति-पत्नी का वीडियो छाया हुआ है। इसमें ऐसा कुछ नजर आता है जो शायद ही पहले कभी देखा होगा। इसमें पति-पत्नी दुकान पर खरीदारी करने पहुंचे हैं। मगर यहां किसी बात पर पत्नी नाराज हो गई और वहीं पति की पिटाई कर दी। इसमें पति खुद को बचाने की कोशिश करता है, मगर पत्नी उसे वहीं पटक-पटकर मारती है। दोनों के बीच लड़ाई का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो अभी तक हजारों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

पति को उठाकर पटक दिया

शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि पति अपनी पत्नी को चूड़ी दिलाने दुकान पर पहुंचा है। यहां पत्नी चूड़ी देख रही है मगर पति एक जगह चुपचाप बैठा है। शायद यही बात पत्नी को पसंद नहीं आई। वो अपनी जगह से उठकर खड़ी हुई और पति के पीछे जाकर खड़ी हो गई। उसने पूरी ताकत से पति के लात मारी और बेचारा औंधे मुंह जा गिरा। पति इससे पहले कुछ समझ पाता पत्नी ने उसे उठाकर पटक दिया। फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आया शायद ही किसी ने सोचा होगा। दरअसल पत्नी इतने में ही भी नहीं रुकती। उसने मार-मारकर पति को नाले में भी गिरा दिया।

यहां देखिए वीडियो

वीडियो इंस्टाग्राम पर bihari.broo नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है। हालांकि दोनों के बीच लड़ाई से जुड़ा ये वीडियो नेटिजन्स को खूब पसंद आया है। मालूम हो कि वीडियो किसी प्रैंक का हिस्सा भी हो सकता है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article