वायरल न्यूज़

Viral Video: क्रिकेट देखने के चक्कर में पति ने कर दिया खेल, हेयर स्ट्रेटनर से पत्नी के बाल ही उड़ा दिए

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 16, 2023, 03:40 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक बड़ा ही फनी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पति अपनी पत्नी के बाल सीधे कर रहा होता है। लेकिन मैच देखने के चक्कर में वह बाल जला देता है और महिला के बाल उसके हाथ में आ जाते हैं। उसके बाद का नजारा आप खुद ही देख लीजिए।

Image

सीधा करने के चक्कर में पति ने पत्नी के बाल ही उड़ा दिए (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • क्रिकेट देखने में मशगूल था पति
  • हेयर स्ट्रेटनर से पत्नी के बाल जला दिए
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Husband Wife Funny Video: पति-पत्नी के बीच का प्यार किसी से छिपा नहीं है। वे अपनी हर एक खुशी में एक-दूसरे को तलाशते हैं। साथ ही एक-दूसरे का हाथ भी बटाते हैं। ऐसे में कभी-कभी कुछ ऐसी घटना घट जाती है, जिसे देखने के बाद इतना हंसी आती है कि पूछिए मत। वैसे पति-पत्नी में ऐसा होना जायद भी है लेकिन कभी-कभी पतियों की गलती इतनी ज्यादा हो जाती है कि वाइफ लोग उन पर गुस्सा कर बैठती है। इस वीडियो (Viral Video) को देखने के बाद आपको यही समझ आएगा कि बीवी के किसी को काम को करने के लिए पूरा ध्यान और जी जान लगा देना चाहिए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स अपनी बीवी के बाल सीधे कर रहा होता है। इसके लिए पति हेयर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करता है और साथ टीवी पर क्रिकेट का आनंद भी ले रहा होता है। तभी ज्यादा हीट होने के चलते बीवी के कुछ बाल उसके हाथों में आ जाते हैं। ऐसे में बीवी के खौफ के मारे वह टूटे हुए बाल अपनी डेब में रख लेता है और फिर से उसके बाल सीधे करने लग जाता है।

सीधा करने के चक्कर में पति ने उड़ा दिए पत्नी के बाल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर लोगों ने काफी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा है कि इसे कहते हैं बीवी का खौफ। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इसे भी पता है कि अगर बीवी को पता चला तो उसके बाल गायब हो सकते हैं। इस वीडियो पर अब तक 1.4 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'esmermelegmm06' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article