Nagin Dance: मेंहदी फंक्शन में लड़के ने किया ऐसा खतरनाक 'नागिन' डांस, देखते ही याद आ जाएंगी फिल्म की श्रीदेवी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 16, 2023, 03:05 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक लड़के का बड़ा ही खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद एकदम से दंग रह जाएंगे। इस वीडियो में लड़के ने कमाल का नागिन डांस किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़के ने किया नागिन डांस
  • मेहंदी फंक्शन में किया खतरनाक डांस
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Nagin Dance Video: इंटरनेट पर डांस का एक ऐसा खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप सभी लोटपोट के हंसने लगेंगे। इतना ही नहीं इस वीडियो (Viral Video) को देखने के बाद आपको मशहूर अदाकारा दिवंगत श्रीदेवी भी याद आ जाएंगी। वीडियो में लड़के ने बड़ा ही नागिन धुन पर बड़ा ही खतरनाक डांस किया है, जिसे देखने के बाद आपको ऐसा लगेगा, जैसे सच में वह कोई इच्छाधारी नाग हो। इस दौरान उसके एक्सप्रेशन भी देखने लायक हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में मेंहदी रस्म के दौरान हुए डांस में लड़के ने कमाल का नागिन डांस किया है। जैसे नागिन फिल्म में दिवंगत हीरोइन श्रीदेवी ने डांस किया था, बिल्कुल वैसे ही लड़के ने भी स्टेप किए हैं। ऐसे में उसके डांस से वहां मौजूद लोग उसके डांस पर काफी एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। लास्ट वह जमीन पर लेटकर भी डांस करता नजर आया, जो कमाल का था। इस वीडियो ने इंटरनेट पर बवंडर मचा रखा है।

End of Feed