वायरल न्यूज़

Video: पति-पत्नी ने बेहद ही रोमांटिक अंदाज में पब्लिकली किया डांस, देखकर अपना दिल हार बैठे यूजर्स

Husband Wife Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि पति-पत्नी​​ पब्लिक प्लेस पर बहुत ही खूबसूरत डांस करते हैं। इस डांस के जरिए वह लोगों को दिल जीत लेते हैं। वीडियो में दिख रहा शख्स अपनी पत्नी के साथ पब्लिक प्लेस पर बॉलीवुड गाने पर बहुत ही प्यारा डांस करता है।

Image

पति-पत्नी का डांस (इंस्टाग्राम)

Husband Wife Video: सोशल मीडिया पर हर दिन डांस के तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसमें से कुछ डांस फनी होते हैं तो कई डांस रोमांटिक भी होते हैं। इसी बीच एक राजस्थानी कपल ने अपने डांस वीडियो से इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया है। इस कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद आप यकीनन पति-पत्नी की तारीफ करने लगेंगे।

पति-पत्नी का दिल जीतने वाला डांस

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पति-पत्नी पब्लिक प्लेस पर बहुत ही खूबसूरत डांस करते हैं। इस डांस के जरिए वह लोगों को दिल जीत लेते हैं। वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम कुंवर रोहित सिंह राजावात है । वह अपनी पत्नी के साथ पब्लिक प्लेस पर बॉलीवुड गाने पर बहुत ही प्यारा डांस करते दिख रहे हैं। वीडियो को जयश्री तंवर और रोहित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। आप देख सकते हैं कि डांस के दौरान का नजारा बहुत ही खूबसूरत है। देखें वीडियो-

वायरल वीडियो में दोनों पति-पत्नी 'कभी खुशी कभी गम' फिल्म के गाने 'यू आर माय सोनिया' पर बहुत ही प्यारा डांस करते हैं। इस दौरान उनके मूव्स देखने लायक होते हैं। आप देख सकते हैं कि पति रोहित 'कहो ना प्यार है' वाले स्टेप्स भी करता है। इसके साथ ही वह सलमान खान के गाने के मूव्स भी करते दिख रहे हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article