Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है, यहां कब,क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई मामले तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग भौचक्के (Shocking video) रह जाते हैं। वहीं, कुछ नजारे काफी अजीबोगरीब होते हैं। जबकि, कुछ मामले को देखकर लोग ठहाके लगाने लगते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हो रहे हैं और ठहाके भी लगा रहे हैं। क्योंकि, फ्लाइट के अंदर विंडो सीट के लिए पति-पत्नी आपस में भिड़ गए। इसके बाद जो हुआ उसकी कल्पना किसी ने नहीं की होगी।
विंडो सीट के लिए भिड़े पति-पत्नी (तस्वीर साभार- @jamalk38)
ये भी पढ़ें - सबके पापा हैं,आप दारू पीकर मर गए... पिता की तस्वीर के सामने बच्ची बातें सुनकर रो पड़े लोग, देखें VIDEO
ट्रेन, बस या फिर फ्लाइट में ज्यादातर लोगों को विंडो सीट पसंद होता है। कई लोग तो इसके लिए स्पेशल रिक्वेस्ट भी करते हैं। कई बार लोगों को आसानी से विंडो सीट मिल जाती है। जबकि, कुछ लोगों को चाहकर भी यह सपना पूरा नहीं हो पाता। वहीं, कई बार तो विंडो सीट के लिए लोग झगड़ तक पड़ते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा वीडियो में आप देख सकते हैं फ्लाइट के अंदर एक पति-पत्नी विंडो सीट के लिए आपस में भिड़ गए। परिणाम ये हुआ कि पति ने एयरोस्टेस को ही बुला लिया। आखिर क्या माजरा है इस वीडियो में देख लें...
विडों सीट के लिए भिड़े पति-पत्नी
वीडियो देखकर आप भी जरूर एक पल के लिए सोच में पड़ गए होंगे। इतना ही नहीं कई लोग तो जमकर ठहाके भी लगा रहे होंगे। एक्स पर इस वीडियो को '@jamalk38' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, काफी संख्या में लोगों ने इस पर कमेंट भी किए हैं। किसी का कहना है कि ये है असली फैमिली ड्रामा। कुछ का कहना है कि फ्लाइट में इस तरह कौन करता है? तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
