वायरल न्यूज़

Shocking Video: ट्रक के इंजन में छिपकर UP से बिहार पहुंचा विशालकाय अजगर, ड्राइवर को भनक तक नहीं लगी

Viral Video: पश्चिमी चंपारण जिले के महुआवा गांव में एक विशालकाय अजगर ट्रक के इंजन में पाया गया। बताया जा रहा है कि यह विशालकाय अजगर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से ट्रक के इंजन में छिपकर महुआवा गांव पहुंचा।

Image

ट्रक से बिहार पहुंचा अजगर

Viral Video: बिहार के बेतिया से बहुत ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक अजगर ट्रक के इंजन में छिपकर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से बिहार के नरकटियागंज पहुंच गया। लोग इस बात को लेकर आश्चर्यचकित हो रहे हैं कि विशालकाय अजगर लगभग 98 किलोमीटर का सफर तयकर बिहार के नरकटियागंज पहुंचा। इससे भी हैरान करने वाली बात यह है कि ट्रक ड्राइवर और खलासी को इस बात की भनक तक नहीं लगी।

ट्रक के इंजन में छिपकर बिहार पहुंच गया अजगर

पश्चिमी चंपारण जिले के महुआवा गांव में एक विशालकाय अजगर ट्रक के इंजन में पाया गया। बताया जा रहा है कि यह विशालकाय अजगर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से ट्रक के इंजन में छिपकर महुआवा गांव पहुंचा। जब ड्राइवर ने ट्रक का बोनट खोला तो विशालकाय अजगर आराम फरमाता दिखाई दिया। इतने बड़े अजगर को देखने के लिए गांव के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। गांव के लोग ट्रक के इंजन में छिपे विशालकाय अजगर को देखकर आश्चर्यचकित थे। देखें वीडियो-

लोगों को भरोसा नहीं हो रहा था कि ट्रक के इंजन में छिपकर इतना बड़ा अजगर कैसे इतनी दूर तक आ गया। इसके बाद महुआवा गांव के रहने वाले राजेश मिश्रा ने शिकारपुर थानाध्यक्ष अवनीश कुमार को इसकी जानकारी दी। तब थानाध्यक्ष ने वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा। रामनगर से वन विभाग की टीम महुआवा गांव पहुंची और विशालकाय अजगर का रेस्क्यू किया। राजेश मिश्रा ने बताया कि महुआवा एकडेरवा सड़क निर्माण के लिए मेटल पत्थर कुशीनगर से मंगाया गया था। इस पत्थर को अनलोड करते समय काम कर रहे लोगों की नजर अजगर पर पड़ी। ट्रक कुशीनगर से रतवल पुल के रास्ते नरकटियागंज पहुंचा था।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article