Revdi Making Process Viral Video: मकर संक्रांति का पर्व आने वाला है। ऐसे में चारों खिचड़ी पर्व का भी माहौल देखा जा रहा है। लोग इस समय पट्टी या चिक्की, गुड़ से बनी मिठाईयां और दूध-चूड़ा या रेवड़ी खाना पसंद करते हैं। ठंड के मौसम में चूड़ा के साथ रेवड़ी खाना लोगों को काफी पसंद भी आता है। अपने मीठे स्वाद से ये सबके मन एक अलग सा मिठास भी घोलता है। अब जब आपको रेवड़ी इतनी ही पसंद है तो क्या आप इसे बनाने का तरीका जानते हैं? आइए देखते हैं..
फैक्टरी में रेवड़ी बनने का वीडियो वायरल (फोटा साभार - इंस्टाग्राम)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक फैक्टरी का नजारा दिखेगा, जिसमें रेवड़ी बनाने का प्रोसेस किया जा रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि कैसे रेवड़ी को तैयार किया जाता है और कितने चरणों से ये होकर गुजरता है। आप इस वीडियो में सबकुछ देख सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी रेवड़ी के दीवाने हैं तो इस वीडियो को देखकर आप भी अपने घर पर ही रेवड़ी तैयार कर सकते हैं।
फैक्टरी में रेवड़ी बनने का वीडियो वायरल
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि रेवड़ी में इतनी मिठास का राज इन कारीगरों की असली मेहनत ही है। वहीं, एक अन्य यूजर ने इसे अनहाइजेनिक बताया तो इस पर दूसरे यूजर ने रिप्लाई करते हुए लिखा कि कुछ भी कहो हम तो रेवड़ी खाएंगे। इस वीडियो पर अब तक 84 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'nutritionistmisha' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
