वायरल न्यूज़

Dance Video: इस महिला ने किया इतना एनर्जेटिक डांस, जिसने भी देखा करने लगा एनर्जी की तारीफ

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 29, 2023, 11:12 AM IST

इंस्टाग्राम पर भाभी के डांस का एक बड़ा ही एनर्जेटिक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी भाभी के डांस और एनर्जी दोनों की खूब तारीफ करेंगे।

Image

छत पर खतरनाक डांस करती महिला का वीडियो वायरल (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला ने किया जबरदस्त डांस
  • डांस देख एनर्जी से भर जाएंगे
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Woman Punjabi Dance Viral Video: कई बार हमें कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिसे देखने के बाद आंखें खुली की खुली रह जाती है। ऐसा ही कुछ आपको इंस्टाग्राम के इस वीडियो (Viral Video) को देखने के बाद लगने वाला है। दरअसल, इस वीडियो में आपको एक भाभी अपने छत पर डांस करती नजर आएंगी, जो कमाल का है। इस दौरान उन्होंने इतना खतरनाक डांस किया है कि आपकी नजर नहीं हटेगी। ये वीडियो इंटरनेट पर भी काफी तहलका मचा रहा है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में महिला पंजाबी गाने पर डांस करती नजर आ रही है। इस दौरान महिला 'रंग रारा रीरी रारा' गाने पर काफी एनर्जेटिक डांस कर रही है, जिस पर लोगों के काफी कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं। वीडियो में भाभी साड़ी पहनी हुई हैं लेकिन उनके डांस और एनर्जी में एक परसेंट की भी कमी नहीं है। आलम ये है कि लोग उनके इस वीडियो काफी लाइक और शेयर कर रहे हैं।

छत पर खतरनाक डांस करती महिला का वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे डांस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि इतना वेट होने के बाद इतना खतरनाक डांस, एनर्जी तो लाजवाब है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये तो अच्छे-अच्छे इनफ्लूएंसर को मात दे रही है। इस वीडियो पर अब तक 3.21 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'pranalimusic' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article