Stunt Viral Video: इंस्टाग्राम या ट्विटर पर आपने स्टंट के कई सारे वीडियो देखे होंगे, जो काफी बार वायरल भी होते रहते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी वीडियो होते हैं, जो अपने आप में ही शॉकिंग और रोमांच से भरे होते हैं। एक ऐसा ही वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप एकदम से दंग रह जाएंगे। इस वीडियो में आपको एक लड़की स्टंट करती हुई नजर आएगी, जो बेहद ही खतरनाक है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लड़की साइकिल से स्टंट करती हुई नजर आ रही है, जिसे देखने के बाद आपके कान से धुएं भी फेंक सकते हैं और आंखें भी बाहर आ सकती है। इस वीडियो में लड़की साइकिल को एक पहिए पर दौड़ाती नजर आ रही है। और तो और एक पहिए पर लड़की साइकिल को इधर-उधर नचा भी रही है। ऐसे में ये वीडियो रोमांच से भरा हुआ है, जिसे देखने के बाद आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी।
स्टंट करती हुई लड़की का खतरनाक वीडियो वायरल
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ऐसा स्टंट देखने के बाद दिल की धड़कनें भी बढ़ जाए। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इसे देखने के बाद तो कलेजा मुंह में आ गया। इस वीडियो पर अब तक 1.3 मिलियन से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को 'dipti_patar143' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
