VIDEO: चूना और टिशू से बनाते हैं दूध, वायरल हुआ शूटिंग की सच्चाई दिखाता वीडियो

  • Edited by: Ikramuddin
  • Updated May 25, 2024, 12:17 PM IST

Viral Video: वीडियो में दिखाया गया है कि शूटिंग में खाने की चीजें असली नहीं होती है। इसमें देखेंगे कि नकली चीजों को भी ऐसे बनाया जाता है मानो ये बिल्कुल असली हों।

Viral Video: सोशल मीडिया आज के दौर में एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो हमें ढेरों चीजों से रूबरू कराता है। यहां उन चीजों के बारे में पता चलता है जिन्हें हम कुछ और ही समझते हुए आए हैं। जैसे अधिक लोगों को मानना है कि शूटिंग में नजर आने वाली खाने की चीजें असली होती हैं। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो चौंक जाएंगे। दरअसल शूटिंग में नजर आने वाली खाने की चीजें को इस तरह बनाया जाता है, मानो वो बिल्कुल असली नजर आएं। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो वायरल है। वीडियो शूटिंग से जुड़ा है, मगर इसमें जो कुछ दिखाया जाता है वो आपको चौंका देगा।

Viral Video Today

कैसे बनाया जाता है कि शूटिंग में दिखाने वाला दूध। (Photo/Instagram)

शूटिंग में कैसे बनता है नकली दूध

वीडियो शुरुआत से देखने पर मालूम होता है कि किसी नाटक या फिल्म की शूटिंग की जा रही है। सेट पर सभी मौजूद हैं। इसमें एक सीन मिठाई की दुकान से जुड़ा है। इसमें कढ़ाई में खोलता हुआ दूध और मलाई भी नजर आती है। देखने में सबकुछ असली लगता है। मगर जैसे ही क्रू में मौजूद शख्स ने इसकी सच्चाई बताई सुनकर दिमाग घूम जाएगा। शख्स ने बताया कि जो दूध नजर आ रहा है वो असली नहीं है। बल्कि इसे चूना और पानी मिलाकर बनाया गया। इसके लिए अलावा मलाई दिखाने के लिए इसमें टिशू भी डाला जा रहा है।

End of Feed