वायरल न्यूज़

VIDEO: दोस्त के बर्थडे पर ले आए गोबर का केक, काटा और सचमुच खिला भी दिया

  • Edited by: Ikramuddin
  • Updated May 25, 2024, 09:33 AM IST

Funny Prank Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि दोस्तों ने अपने ही दोस्त के साथ ऐसा मजाक किया कि शायद ही कोई सोच सकता है। दोस्तों ने उसे बर्थडे पर गोबर से बना केक खिला दिया।

Image

बर्थडे पर दोस्त को खिला दिया गोबर से बना केक। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बर्थडे पर बनाया गोबर का केक
  • सेलिब्रेशन में दोस्त को खिलाया
  • नजारा देख छूट जाएगी हंसी

Funny Prank Video: दोस्त अपने दोस्त से मजाक ना करें ऐसा हो सकता है क्या! मगर ये मजाक कभी-कभी इस हद तक पहुंच जाता है कि शायद ही कोई सोच पाए। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लोगों ने अपने दोस्त के बर्थडे पर उसके साथ तगड़ा मजाक करने का प्लान बनाया। इसके लिए उन्होंने जो कुछ किया देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। इसमें देखेंगे कि दोस्त का जन्मदिन आया तो बाकियों ने इसे सेलिब्रेट करने का प्लान बनाया। मगर इसमें बेचारे को असली केक की जगह भैंस के गोबर का केक बनाकर खिला दिया।

खिला दिया गोबर का केक

फ्रेम की शुरुआत में देखेंगे कि दो दोस्त तबेले में पहुंचे और यहां भैंस का गोबर इकट्ठा किया। इसे बर्थडे केक के बॉक्स में रखा और असली केक की शेप दे दी गई। इसके बाद गोबर को कुछ तरह बनाया गया कि ये असली केक का जैसा दिखने लगा। फ्रेम में आगे देखेंगे कि दोस्तों ने बर्थडे ब्वॉय को बुलाया। इधर बंदा खुशी के मारे तुरंत बाइक पर बैठकर पहुंच गया। इसमें दोस्तों ने उसके सामने केक रखा था तो उसकी खुशी का ठिकाना ना रहा।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

गोबर खा गया बेचारा

बंदे को यकीन नहीं हुआ कि दोस्त उसका बर्थडे सेलिब्रेट भी कर सकते हैं। मगर कुछ सेकंड बाद जो कुछ हुआ उसे खुद यकीन नहीं हुआ। दरअसल लड़के को चाकू दिया गया और केक कटवाया गया। इधर केक काटते ही उसे खिला दिया। अब बर्थडे ब्वॉय को तुरंत आभास हो गया कि वो केक नहीं बल्कि गोबर है। फ्रेम में ये नजारा सबसे ज्यादा देखने लायक होता है। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर dramebaazchhori99 नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article