वायरल न्यूज़

Viral Video: बाइक चलाते समय हर रोज इस्तेमाल करते हैं हेलमेट, आज बनाने का प्रोसेस भी देख ही लीजिए

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jan 3, 2024, 04:03 PM IST

इंस्टाग्राम पर हेलमेट बनाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आप देख सकते हैं कि किस प्रकार से हेलमेट को बनाया जाता है। ऐसे में इस वीडियो को लोगों द्वारा काफी लाइक और व्यूज भी मिल रहा है।

Image

फैक्टरी में हेलमेट बनाने का वीडियो वायरल (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • फैक्टरी में तैयार हुआ हेलमेट
  • इंस्टाग्राम पर हेलमेट का ये वीडियो मचा रहा तहलका
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Helmet Making Process Viral Video: इंटरनेट पर इन दिनों खाने-पीने और रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल की जाने वाली चीजों की वीडियो काफी वायरल हो रही हैं। ऐसे में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो (Viral Video) अपलोड की गई है, जिसमें हेलमेट बनता हुआ दिखाया जा रहा है। जी हां, ये वही हेलमेट है, जिसे आप हर दिन बाइक चलाते समय पहनते हैं और ट्रैफिक नियमों का पालन करते हैं। आप सभी जानते हैं कि ये हेलमेट जीवन के लिए कितना महत्वपूर्ण है? लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि ये फैक्टरी में कैसे तैयार किया जाता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में हेलमेट बनाई जा रही है, जिसमें आप इसके बनाने की विधि को देख पाएंगे। ये वीडियो एक हेलमेट फैक्टरी का है, जिसमें आप देख सकते हैं कि शुरू से लेकर आखिरी तक हेलमेट बनाने का पूरा प्रोसेस कैसा होता है। इसे देखने पर ये भी पता चला चलेगा कि हेलमेट पूरी तरह गोल नहीं होती है। बल्कि इसे बीच में से जोड़ा जाता है, जिसके इसकी पेंटिंग और स्टीकर लगाकर इसे चमकाया जाता है।

फैक्टरी में हेलमेट बनाने का वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि हम सभी को रोजाना हेलमेट लगाना चाहिए, ये आपकी जान की रक्षा करता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इसे बनाने का तरीका देख तो लग रहा कि ये सेफ नहीं है। खैर सभी को हेलमेट लगाना चाहिए। इस वीडियो पर अब तक 2 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को 'factorygear1' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article