Viral Video: बच्चों की तरह कोबरा को नहलाने लगा शख्स, नजारा देख हवा निकल जाएगी, लोग बोले - ये तो डेयरिंगबाज है

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Oct 17, 2023, 08:53 AM IST

ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बाथरूम में किंग कोबरा को नहला रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप शॉक्ड हो जाएंगे। इस वीडियो में शख्स के जिगरा को देख हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • किंग कोबरा को नहलाने का वीडियो
  • बच्चों की तरह नहला रहा शख्स
  • जमकर वायरल हो रहा खतरनाक वीडियो

King Cobra Bath Viral Video: इंटरनेट पर एक ऐसा दिल कपा देने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। इस वीडियो आपको एक शख्स ऐसा कुछ करता नजर आएगा, जिसे देखने के बाद आपको भरोसा ही नहीं होगा। वीडियो देख लोगों का कहना है कि शख्स तो डेयरिंगबाज निकला।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में शख्स किंग कोबरा को नहलाते हुए दिखाई दे रहा है, जो बेहद कमाल का है। जैसे एक मां-बाप अपने बच्चों को नहलाते हैं, बिल्कुल वैसे ही शख्स भी कोबरा को नहलाता नजर आ रहा है। ऐसे में लोग भी तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। आलम ये है कि लोगों द्वारा इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।

End of Feed