VIDEO: आखिर कितना ताकतवर होता है हाथी, आज देखकर होश खो बैठेंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 21, 2024, 08:22 AM IST

Viral Video Today: इसमें देखेंगे कि हाथी शहर में है और महावत उसे कंट्रोल कर रहा है। मगर एकाएक हाथी आक्रामक हो गया और हर तरफ तांडव मचा दिया। फ्रेम में फिर जो कुछ दिखा देखकर होश उड़ जाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • हाथी ने मचाया तांडव
  • होश उड़ाएगा नजारा
  • वायरल हुआ वीडियो

Viral Video Today: जंगल में शेर को सबसे खरतनाक शिकारी माना जाता है। इसकी एक दहाड़ से ही जंगल के दूसरे जानवर डरकर भाग जाते हैं। मगर इनमें हाथी एक ऐसा जानवर है जो शेर से भी नहीं डरता है। इसकी वजह है हाथी का विशालकाय शरीर जो शेर को अपनी सूंड से पटकर फेंक सकता है। मगर कभी सोचा है कि कई कई हजार किलो का ये हाथी आखिर कितना ताकतवर होता होगा। यकीनन आपके दिमाग में ये सवाल जरूर आया होगा। मगर यकीन नहीं करेंगे अभी एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। वीडियो हाथी से जुड़ा है जिसने ऐसा तांडव मचाया कि सैकड़ों हजारों लोगों की भीड़ डरकर भाग गई।

हाथी ने मचाया तांडव

वायरल वीडियो भारत में किसी शहर का मालूम होता है। यहां एक महावत हाथी के साथ पहुंचा है। देखकर मालूम होता है कि महावत कुछ पैसों के बदले हाथी की सवारी करा रहा है। देख सकते हैं कि बच्चे हाथी के ऊपर बैठे हैं और महावत उसे कंट्रोल कर रहा है। मगर एकाएक ऐसा नजारा कैमरे में कैद हुआ जो किसी के भी होश उड़ा देगा। इसमें देखेंगे कि अचानक हाथी बिगड़ गया। इसके बाद हाथी ने अपनी ताकत से ऐसा तांडव मचाया कि लोगों के होश उड़ गए। हाथी सबसे पहले एक कार के करीब पहुंचा और उसे अपनी सूंड से हवा में उड़ा दिया। हाथी इतने में ही शांत नहीं हुआ। उसने एक बार फिर टक्कर मारी और आखिर में उसका कबाड़ा करके ही माना। फ्रेम में ये नजारा देखकर साफतौर पर हाथी की ताकत का अंदाजा होता है।

End of Feed