वायरल न्यूज़

बहादुरी या बेवकूफी! शख्स ने हाथों से खोल दिया शेर का जबड़ा, होश उड़ा देगा ये VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 21, 2024, 08:01 AM IST

Viral Video Today: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि पाकिस्तानी शख्स ने हाथ से पकड़कर शेर का जबड़ा खोल दिया। फ्रेम में फिर जो कुछ दिखा किसी के भी होश उड़ा देगा।

Image

हाथ से खोल दिया शेर का जबड़ा। (Photo/Instagram)

Viral Video Today: दुनिया के सबसे खतरनाक शिकारियों में शेर का नाम ऊपर ही रखा जाता है। जंगल का राजा शेर इतना खतरनाक शिकारी है जो अपने शिकार को दौड़ा-दौड़कर मारता है। शेर एक ही झटके में अपने शिकार को मौत की नींद सुला देता है। यही वजह है कि जंगल के दूसरे जानवर इससे दूरी बनाकर रखते हैं। मगर क्या हो जब एक शख्स उसी खतरनाक शेर के पास पहुंच जाए। वो शेर के साथ बच्चों की तरह मजाक करे। इतना ही नहीं वो हाथ से शेर का जबड़ा तक खोलकर दिखा दे। सुनकर यकीन करना मुश्किल होगा, मगर सचमुच एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में इतना खतरनाक नजारा दिखाई पड़ता है जो किसी के भी होश उड़ा देगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वायरल वीडियो किसी पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर का है। इसमें देखेंगे कि शेर पिंजरे में बंद है। पिंजरे के दूसरे हिस्से में शेरनी बंद है। शेर आराम से पिंजरे में टहल रहा है कि तभी एक शख्स पिंजरे में दाखिल हुआ। बताया गया कि शख्स पाकिस्तान इंफ्लुएंसर है जो सीधे शेर के करीब पहुंच गया। हैरानी होगी कि शख्स शेर से बिल्कुल भी नहीं डरता है। उसने अपने हाथ से शेर की गर्दन पकड़ ली। फ्रेम में ये नजारा किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है। इसमें आगे देखेंगे कि शेर की गर्दन पकड़ने के बाद शख्स ने अपने दोनों हाथों से उसका जबड़ा खोल दिया।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

अपने हाथ से शेर का जबड़ा खोलते हुए शख्स का ये वीडियो सोशल मीडिया में आते ही वायरल हो गया। देखकर समझ नहीं आता है कि ये उसकी बहादुरी है या फिर बेवकूफी है। शख्स की इस हरकत पर खुद पाकिस्तानी नेटिजन्स ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कई यूजर्स ने शख्स के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर miansaqib363 के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article