Puzzle: इस तस्वीर में कितने हैं ब्लैक डॉट, देखते देखते लोगों की नानी याद आ गई लेकिन सही जवाब नहीं दे पाया कोई

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Jul 17, 2023, 05:55 PM IST

Optical illusion Photo: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन की एक मजेदार तस्वीर वायरल हो रही है, जिसने अच्छे-अच्छों को कन्फ्यूज कर दिया है। आलम ये है कि ज्यादातर लोग सही जवाब देने में फेल हो गए।

Optical illusion Puzzle Photo: सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह की तस्वीरें शेयर होती रहती हैं। इनमें कुछ हंसाने वाली होती है, तो कुछ को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ तस्वीरें ऐसी होती हैं, जो लोगों को काफी कन्फ्यूज करती हैं। ऐसी तस्वीरें ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical illusion) की तस्वीरें कहलाती हैं। जिनकी सच्चाई सामने होते हुए भी आसानी से नजर नहीं आती। बड़े-बड़े दिग्गज इन तस्वीरों (Viral Photo) को देखकर दिमाग खुजलाने लगते हैं। हालांकि, कुछ लोग तीस मार खां होते हैं, जो गुत्थी को आसानी से सुलझा देते हैं। इसी कड़ी में ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical illusion Viral Photo) की एक और मजेदार तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर यकीन मानिए एक पल के लिए आपका दिमाग भी चकरा जाएगा। क्योंकि, इस तस्वीर में ऐसा चैलेंज दिया गया है, जिसे देखकर लोगों की 'नानी' याद आ गईं।

End of Feed