Martial Arts Fight Video: आज हम आपको एक ऐसी वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखने के बाद आपकी हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। ये वीडियो जितना मजेदार है, उतना ही इसमें ट्विस्ट भी है। पहले तो आपको ये वीडियो नहीं समझ आएगी, लेकिन जब समझ आएगी कि आपके गाल हंस-हंसकर दर्द करने लगेंगे। ऐसे में यूजर्स को भी ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक इंसान और मुर्गे को दिखाया गया है। जिसमें पहले तो शख्स मुर्गे को बैग में भरने की कोशिश करता है, लेकिन फिर मुर्गा बैग में न आकर बाहर निकल जाता है और फिर भागने लगता है। ऐसे में जब शख्स उसे पकड़ने जाता है तो जो होता है, वैसा आपने कभी देखा ही नहीं होगा। दरअसल, इसके बाद शुरू होता है दोनों के बीच का महासंग्राम। जी हां, दोनों के बीच मार्शल आर्ट वाली फाइट देखने को मिलती है, जो काफी झन्नाटेदार है।
मुर्गे और शख्स की मार्शल आर्ट वाली फाइट
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में यूजर्स का कहना है कि लगता है चचा के साथ आज मुर्गे का आंख-मिचोली खेलने का मन है। इसीलिए वह चचा के साथ मजे ले रहा है। इस वीडियो पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं। ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
