Viral Video: भारत में शादियां देखते-देखते काफी मॉर्डन तरीके से होने लगी हैं। जहां अब कई लोग दुल्हन को लेकर हेलीकॉप्टर से जाते हैं, वहीं पुराने जमाने में दूल्हा साइकिल लेकर अपनी दुल्हन को लेने जाता था। उस जमाने की शादियां भी काफी अच्छी लगती थीं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। दावे के अनुसार, वायरल हो रहा यह वीडियो साल 1970 की एक शादी का है। इस वीडियो में दूल्हा साइकिल पर अपनी बारात लेकर जाता दिख रहा है।
1970 की शादी का वीडियो (इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें- Devar Bhabhi Video: नई नवेली भाभी के लिए ऐसा गाना गाने लगा देवर, देखिए फिर भैया ने क्या किया
क्या है इस वायरल वीडियो में
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा तैयार होकर अपनी बारात लेकर निकल पड़ा है। इस दौरान जहां बाकी सारे बाराती पैदल ही जा रहे हैं, वहीं दूल्हा साइकिल में बैठकर अपनी दुल्हन को लेने जा रहा है। बैकग्राउंड में शादी का गाना बज रहा है, जिस पर बाराती काफी मजे में नाचते दिख रहे हैं। शादी का यह वीडियो दिल छूने वाला है। आपने शायद ही दूल्हे को साइकिल पर बारात लेकर जाते हुए देखा होगा। सबसे पहले आप इस वायरल वीडियो को देखें-
वीडियो में आप देख पाएंगे कि सैकड़ों की संख्या में बाराती अपने दूल्हे को लेकर निकल पड़े हैं। दूल्हा साइकिल में सवार होकर निकला है। इस दौरान उसने नोटों की माला पहनी है। आप देख सकते हैं कि दूल्हा साइकिल पर बैठा जरूर है, लेकिन वह साइकिल चला नहीं रहा है। दूल्हे की साइकिल चलाने के लिए भी एक ड्राइवर रखा गया है, जो साइकिल को खींच रहा है। उस जमाने के हिसाब से यह काफी भव्य शादी रही होगी। वायरल हो रहे वीडियो को jatav_nitesh07 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
