वायरल न्यूज़

बुर्ज खलीफा की आखिरी मंजिल से कैसी दिखती है धरती, वायरल हुआ जबरदस्त VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Aug 8, 2024, 12:05 PM IST

Burj Khalifa Viral Video: सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल है, जिसमें एक शख्स ने बुर्ज खलीफा की आखिरी मंजिल से धरती का नजारा कैमरे में कैद किया है। कैमरे में जो कुछ रिकॉर्ड हुआ है वो किसी को भी चौंकाकर रख देगा।

Image

बुर्ज खलीफा से धरती का नजारा। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बुर्ज खलीफा की चोटी से धरती
  • कैमरे में कैद हुआ जबरदस्त नजारा
  • लाखों लोगों ने देखा ये वीडियो

Burj Khalifa Viral Video: दुनिया की सबसे ऊंची इमारत की बात आती है तो बुर्ज खलीफा का नाम दिमाग में सबसे पहले आता है। ये दुबई में स्थित है और दुनिया में कोई दूसरी इमारत इससे ऊंची नहीं है। बुर्ज खलीफा अपनी आसमानी ऊंचाई के अलावा अद्वितीय बनावट और बेहतरीन डिजाइन के लिए भी जानी जाती है। मगर कभी सोचा है कि 828 मीटर यानी 2717 ऊंची बुर्ज खलीफा की आखिरी मंजिल से दुनिया कैसी दिखती होगी। अगर जवाब ना है तो आज आप चौंकने वाले हैं। बुर्ज खलीफा की आखिरी मंजिल से धरती का नजारा देखकर आपके होश उड़ जाएंगे।

बादलों के ऊपर बुर्ज खलीफा

दरअसल सोशल मीडिया में इससे जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखेंगे कि एक शख्स कैमरा लेकर बुर्ज खलीफा की 'आखिरी मंजिल' पर पहुंच गया। इसके बाद शख्स ने धरती का नजारा भी कैमरे में कैद किया, जो वाकई अद्भुत लगता है। वीडियो में देखेंगे कि शख्स बुर्ज खलीफा के टॉप फ्लोर पर है। वो कैमरे में से धरती का नजारा दिखाता है मगर कुछ भी नजर नहीं आता है। ऐसा इसलिए होता है कि शख्स इतनी ऊंचाई पर है कि बादल भी नीचे दिखाई देते हैं। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो बहुत अद्भुत लगता है। देखकर लगता है कि इमारत बादलों के ऊपर बनाई गई हो।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि बुर्ज खलीफा के टॉप फ्लोर से धरती का नजारा कैद करने वाला ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर mdakib8879 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article