Video: मेट्रो के भीतर 'अंग लगा दे' गाने पर दो लड़कियों ने किया आग लगाने वाला डांस, लोग बोले- बुरा न मानो होली है

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 23, 2024, 03:24 PM IST

Holi Dance Video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो लड़कियां सफेद ड्रेस पहनकर दिल्ली मेट्रो की फर्श पर बैठी हुई हैं। आप देख सकते हैं कि लड़कियां एक-दूसरे को रंग लगा रही हैं। हालांकि, उनके रंग लगाने का तरीका थोड़ा अलग है।

Holi Dance Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार बैठे हैं। आपने मेट्रो के कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिन्हें देखते हुए आपको शर्म आई होगी। इसी क्रम में होली से पहले मेट्रो का एक वीडियो ऐसा वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं। इस वीडियो में दो लड़कियां मेट्रो की फर्श पर बैठकर बहुत ही हॉट डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो देखकर यूजर्स को यकीन नहीं हो रहा है।

holi in metro

मेट्रो में होली खेलती लड़कियां (ट्विटर)

वीडियो देखकर हैरान रह गए लोग

होली से पहले मेट्रो का यह वीडियो सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो लड़कियां सफेद ड्रेस पहनकर दिल्ली मेट्रो की फर्श पर बैठी हुई हैं। वह एक-दूसरे के काफी क्लोज बैठकर डांस स्टेप्स करती दिख रही हैं। इस दौरान बैकग्राउंड में फिल्म 'गोलियों की रासलीला- रामलीला' का गाना 'अंग लगा दे रे, मोहे रंग लगा दे रे' बज रहा है। आप देख सकते हैं कि लड़कियां एक-दूसरे को रंग लगा रही हैं। हालांकि, उनके रंग लगाने का तरीका लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। देखें वीडियो-

End of Feed