VIDEO: अकेली बत्तख ने मगरमच्छ के झुंड को पानी पिला दिया, नजारा देखकर सैल्यूट करेंगे आप

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Aug 5, 2024, 11:06 AM IST

Animal Fight Video: हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे कि तालाब अकेली बत्तख पर मगरमच्छ के पूरे झुंड ने हमला कर दिया। मगर चौंक जाएंगे कि फिर भी कोई उसका शिकार नहीं कर पाया।

Animal Fight Video: खतरनाक शिकारियों की लिस्ट में मगरमच्छ को सबसे ऊपर रखा जाता है। ये इतना खतरनाक है कि जंगल का राजा शेर भी इससे दूर रहता है। अगर मगरमच्छ पानी में है तो मुश्किल ही होता है कोई शिकार उसके जबड़ों से बचकर निकल जाए। मगर क्या हो जब उसी खतरनाक मगरमच्छ को एक बत्तख पानी पिला दे। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें पानी के भीतर ही अकेली बत्तख ने मगरमच्छ की पूरी फौज को थका दिया, मगर फिर भी किसी के हाथ नहीं आई।

अकेली बत्तख ने पिला दिया पानी

मगरमच्छ की फौज को नानी याद दिलाने वाली इस बत्तख का वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। शुरुआत से वीडियो में देखेंगे कि एक कृत्रिम तालाब मगरमच्छों से भरा पड़ा है। इसमें हर जगह खतरनाक भूखे मगरमच्छ नजर आते हैं। मगर इसी तालाब में एक छोटी बत्तख भी पानी में उतर गई। बत्तख को जरा भी अंदाजा नहीं था कि पूरा तालाब मगरमच्छों से भरा पड़ा है। अब बत्तख जैसे ही थोड़ा आगे बढ़ती है एक मगरमच्छ उसपर झपटता है।

End of Feed