वायरल न्यूज़

VIDEO: अकेली बत्तख ने मगरमच्छ के झुंड को पानी पिला दिया, नजारा देखकर सैल्यूट करेंगे आप

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Aug 5, 2024, 11:06 AM IST

Animal Fight Video: हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे कि तालाब अकेली बत्तख पर मगरमच्छ के पूरे झुंड ने हमला कर दिया। मगर चौंक जाएंगे कि फिर भी कोई उसका शिकार नहीं कर पाया।

Image

मगरमच्छों का पूरा झुंड मिलकर भी बत्तख को नहीं पकड़ पाया। (Photo/Screenshot)

Animal Fight Video: खतरनाक शिकारियों की लिस्ट में मगरमच्छ को सबसे ऊपर रखा जाता है। ये इतना खतरनाक है कि जंगल का राजा शेर भी इससे दूर रहता है। अगर मगरमच्छ पानी में है तो मुश्किल ही होता है कोई शिकार उसके जबड़ों से बचकर निकल जाए। मगर क्या हो जब उसी खतरनाक मगरमच्छ को एक बत्तख पानी पिला दे। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें पानी के भीतर ही अकेली बत्तख ने मगरमच्छ की पूरी फौज को थका दिया, मगर फिर भी किसी के हाथ नहीं आई।

अकेली बत्तख ने पिला दिया पानी

मगरमच्छ की फौज को नानी याद दिलाने वाली इस बत्तख का वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। शुरुआत से वीडियो में देखेंगे कि एक कृत्रिम तालाब मगरमच्छों से भरा पड़ा है। इसमें हर जगह खतरनाक भूखे मगरमच्छ नजर आते हैं। मगर इसी तालाब में एक छोटी बत्तख भी पानी में उतर गई। बत्तख को जरा भी अंदाजा नहीं था कि पूरा तालाब मगरमच्छों से भरा पड़ा है। अब बत्तख जैसे ही थोड़ा आगे बढ़ती है एक मगरमच्छ उसपर झपटता है।

यहां देखिए वीडियो

इसमें बत्तख ने फुर्ती दिखाई और तुरंत बच निकली। अब बत्तख एक मगरमच्छ से बचती है कि तभी दूसरे ने हमला कर दिया। वो दूसरे से बचती है तो तीसरे ने हमला कर दिया। मगर हैरानी होगी बत्तख ने इसके बाद भी हिम्मत नहीं हारी है। इसमें देखेंगे कि जैसे ही मगरमच्छ उसके करीब पहुंचते वो तुरंत डुबकी लगाती और दूसरी जगह निकलती। बत्तख ऐसा कई बार करती है और आखिर तक मगरमच्छ का पूछा झुंड मिलकर भी उसका शिकार नहीं कर पाया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर सैल्यूट करेंगे। बत्तख का ये हैरान करने वाला वीडियो एक्स पर @Dilmaangemore1 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article