वायरल न्यूज़

OMG: कभी इंसानों को चबा जाता था जिंदा, आज 10 हजार बच्चों का बाप है यह मगरमच्छ, उम्र जान होंगे हैरान

Ajab Gajab News: वर्तमान में हेनरी दुनिया का सबसे बूढ़ा मगरमच्छ गिना जाता है। इस मगरमच्छ की कहानी आपको हैरान कर देगी। वह अब तक 10,000 से ज्यादा बच्चों का पिता बन चुका है।

Image

10 हजार बच्चों का बाप मगरमच्छ (एक्स)

Ajab Gajab News: धरती पर बहुत सारे अनोखे जीव मौजूद हैं। आज हम आपको धरती पर मौजूद एक ऐसे मगरमच्छ के बारे में बताने जा रहे हैं, जो वर्तमान में 10 हजार से अधिक बच्चों का बाप है। आपको जानकर हैरानी होगी कि पहले यही मगरमच्छ इंसानों को जिंदा खा जाता था। जहां आमतौर पर मगरमच्छ 70 से 75 साल जीते हैं, वहीं इसकी उम्र भी होश उड़ाने वाली है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस मगरमच्छ की उम्र तकरीबन 124 साल हो चुकी है।

10 हजार बच्चों का बाप बन चुका मगरमच्छ

हम जिस मगरमच्छ की बात कर रहे हैं, उसका नाम हेनरी है। पहले यह एक आदमखोर मगरमच्छ था, जिसे काफी ज्यादा खतरनाक माना जाता था।हालांकि, अब यह 10 हजार बच्चों का बाप बन चुका है। नील प्रजाति के इस मगरमच्छ का नाम हेनरी है। यह साउथ अफ्रीका के क्रॉक्रवर्ल्ड कंजर्वेशन सेंटर में इन दिनों रहता है। वर्तमान में यह दुनिया का सबसे बूढ़ा मगरमच्छ गिना जाता है। इस मगरमच्छ की कहानी आपको हैरान कर देगी। 16 दिसंबर 2024 को हेनरी ने अपना 124वां जन्मदिन मनाया है।

6 मादा मगरमच्छ के साथ रहता है हेनरी

हेनरी का जन्म सन 1900 के आस-पास बोत्सवाना के ओकावांगो डेल्टा में हुआ। हेनरी की शुरुआती जिंदगी ओकावांगो डेल्टा में बीती। यहां स्थानीय कबीलों में उसकी दहशत बनी थी। वह आदमखोर हो चुका था और उसने कई लोगों को अपना निवाला बनाया था। आखिरकार साल 1903 में सर हेनरी न्यूमैन नाम के शिकारी ने उसे पकड़ा। इसके बाद इस आदमखोर मगरमच्छ का शिकारी हेनरी के ही नाम पर रख दिया गया। हेनरी 1985 से क्रॉक्रवर्ल्ड में ही रहता है। 700 किलो वजनी और 16.4 फीट लंबा हेनरी 6 मादाओं के साथ रहता है। वह अब तक 10,000 से ज्यादा बच्चों का पिता बन चुका है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article