पहाड़ी सड़क पर पीछे खिसकने लगा भारी ट्रक, देखते ही देखते खाई में जा गिरा, खौफनाक Video देख कांप उठेंगे आप

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक ट्रक पीछे खीसकते हुए गहरी खाई में जा गिरा।

पहाड़ी रास्तों पर सफर करना जितना रोमांचक होता है, उतना ही खतरनाक भी हो सकता है। यहां सड़कें अक्सर संकरी होती हैं और कई जगहों पर चढ़ाई काफी तेज होती है। ऐसे रास्तों पर भारी वाहनों को चलाते समय जरा सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक ऐसा ही खौफनाक वीडियो (Video) खूब वायरल हो रहा है, जिसमें पहाड़ी सड़क पर चढ़ने की कोशिश कर रहा एक भारी ट्रक पीछे की ओर खिसकने लगता है। इस घटना को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

heavy truck plunged into a gorge video

गहरी खाई में गिरी ट्रक (X/@CrowDhillon8)

पहाड़ी रास्ते से लुढ़कते हुए ट्रक खाई में जा गिरा

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक ट्रक पहाड़ी सड़क पर खड़ी है। ट्रक का ड्राइवर उसे बैक करने की कोशिश कर रहा है। इसी कोशिश में ड्राइवर ट्रक से अपना कंट्रोल खो देता है और ट्रक धीरे-धीरे पीछे खिसकने लगती है। कुछ ही सेकंड में ट्रक पीछे की तरफ लुढ़कता हुआ गहरी खाई में जा गिरता है। वीडियो में आप ट्रक को गहरी खाई में गिरते देख सकते हैं। ट्रक के गिरने के बाद एक शख्स बिलख-बिलख कर रोता नजर आ रहा है।

End of Feed