दिन में जोड़ती हैं टूटे हुए 'दिल', रात को घर में सजाती हैं हजारों 'हार्ट', अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर हार्ट सर्जन ने चौंकाया

OMG: स्विट्जरलैंड की रहने वाली पेशेवर हार्ट सर्जन डॉ. डायना रेसर का दिल सिर्फ मरीजों के इलाज के लिए ही नहीं धड़कता, बल्कि असल जिंदगी में भी उन्हें 'दिल के आकार' की चीजों से बेइंतहा लगाव है। मेडिकल की पढ़ाई के दौरान शुरू हुए उनके 25 साल पुराने जुनून ने उन्हें एक बार फिर 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड' का विजेता बना दिया है।

OMG: दुनिया में लोगों को तरह-तरह की चीजें जमा करने का शौक होता है। किसी को पुराने सिक्के पसंद हैं, तो किसी को डाक टिकट या एंटीक गाड़ियां। लेकिन, क्या आपने कभी किसी ऐसे डॉक्टर के बारे में सुना है, जिसका काम ही लोगों के दिलों की सर्जरी करना हो और घर लौटने पर भी वह हजारों 'दिलों' के बीच घिरा रहता हो? स्विट्जरलैंड की रहने वाली डॉ. डायना रेसर की कहानी कुछ ऐसी ही है। पेशे से एक सफल कार्डियक सर्जन होने के साथ-साथ डायना ने अपने एक अनोखे शौक के दम पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम एक बार फिर सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया है। उन्होंने दिल के आकार की 3,200 से ज्यादा अलग-अलग चीजें इकट्ठा कर दुनिया को हैरान कर दिया है।

World Record

हार्ट सर्जन ने बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड (तस्वीर साभार- Guinness World Records)

डॉ. डायना के इस अनोखे कलेक्शन की शुरुआत आज से करीब 25 साल पहले हुई थी, जब वे मेडिकल की पढ़ाई कर रही थीं। किताबों में मानव हृदय की जटिल संरचना पढ़ते-पढ़ते उन्हें दिल के प्रतीकात्मक आकार से ऐसा लगाव हुआ कि उन्होंने इससे जुड़ी चीजें खरीदना और संजोना शुरू कर दिया। शुरुआत में यह महज एक छोटा सा शौक था, लेकिन समय के साथ यह जुनून में बदलता गया। डायना दुनिया के जिस भी कोने में जातीं, वहां से हार्ट-शेप की कोई न कोई अनोखी चीज जरूर लेकर आतीं। धीरे-धीरे उनके दोस्तों और मरीजों को भी उनके इस शौक का पता चला, जिसके बाद उन्हें तोहफे में भी दिल के आकार की चीजें मिलने लगीं। डॉ. डायना का घर आज किसी 'हार्ट म्यूजियम' से कम नहीं लगता। उनके इस विशाल और रंग-बिरंगे कलेक्शन में रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाली हर छोटी-बड़ी चीज शामिल है। इस कलेक्शन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इनमें से कोई भी दो चीजें एक जैसी नहीं हैं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के नियमों के मुताबिक, हर वस्तु का डिजाइन, आकार या सामग्री एक-दूसरे से अलग होना जरूरी है।

End of Feed