Elephant Video: कार पर बैठ गया विशालकाय गजराज, फिर मचाया ऐसा धमाल देखते रह गए लोग

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Feb 3, 2023, 11:56 AM IST

Elephant Attack Viral Video: सोशल मीडिया पर हाथी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो कार पर जाकर बैठ गया। इस नजारे को देखकर लोग दंग रह गए और वीडियो पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • हाथी का अनोखा अंदाज
  • कार पर जाकर बैठ गया गजराज
  • वीडियो देखकर लोग रह गए दंग

Elephant Viral Video: इंसानों की तरह जानवर भी आजकर सुर्खियों में रहते हैं। सोशल मीडिया पर जानवरों के एक से एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Elephant Viral Video) तो इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। जबकि, कुछ वीडियो (Trending Video) को देखकर लोग दंग रह जाते हैं और आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में हाथी ने ऐसा गदर मचाया, जिसे देखकर लोग शॉक्ड रह गए। आलम ये है कि हाथी का यह वीडियो (Funny Video) सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Elephant Viral video

गजराज ने काटा बवाल, (Photo Credit- Instagram)

वैसे तो हाथी का स्वभाव काफी शांत होता है। लेकिन, जब उसे गुस्सा आता है तो वह काफी विकराल रूप धारण कर लेता है और हाहाकार मचा देता है। फिल्मों में, वीडियो में या फिर जंगलों में आप सबने हाथी को तांडव मचाते जरूर देखा होगा। लेकिन, इस वायरल वीडियो में आपको हाथी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं विशालकाय हाथी ने चलती कार को रोक दिया। इसके बाद गजराज कार के साथ पहले अजीबोगरीब हरकत करते हुए धक्का देता है। लेकिन, उससे जब हाथी का मन नहीं भरा तो वो सीधे कार के अगले हिस्से पर जाकर बैठ गया।

End of Feed