Haryana Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media)पर आए दिन कई हैरतअंगेज वीडियोज सामने आते रहते हैं जिसे देख बहुत हैरानी होती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख आप भी हैरान रह जाएंगे और सोचेंगे कि इतना पैसा किसी के पास कैसे हो सकता है। दरअसल दिल्ली से सटे हरियाणा (Haryana) के गुरुग्राम (Gurugram)का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media)पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक शख्स को नोटों को फेंकते देखा जा रहा है।
गुरुग्राम में चलती कार से शख्स ने उड़ाए नोट (Source:ANI)
वायरल वीडियो (Viral video) में देखा जा सकता है कि गुरुग्राम(Gurugram) की किसी सड़क पर एक कार तेजी से दौड़ रही है। कार में काफी तेज म्यूज भी बज रहा मालूम हो रहा है। कार के पीछे की डिग्गी पर एक व्यक्ति बैठा हुआ नजर आ रहा है और वह नोट निकाल निकालकर फेंकते हुए दिख रहा है। चलती कार से रूपए फेंकने वाला युवक अपने चेहरे को रूमाल से कवर किए हुए है। सफ़ेद रंग की कार का नंबर दिल्ली का मालूम हो रहा है।
#WATCH | Haryana: A video went viral where a man was throwing currency notes from his running car in Gurugram. Poli… t.co/lArc82TzXt
— ANI (@ANI) Mar 14, 2023
वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। पुलिस मामले में जानना चाहते हैं कि कार सवार युवकों ने रूपए क्यों सरेराह फेंके. यह पैसा क्या अवैध है? नोटों की बारिश क्यों की?
