वायरल न्यूज़

Viral Video: शख्स को बैल बना खेत जोतवा रही महिला, वीडियो देख हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 14, 2023, 04:34 PM IST

चाइनीज कपल का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला द्वारा शख्स को बैल बनाकर खेत जुतवाया जा रहा है, जिसे देखने के बाद व्यूवर्स की हंसी नहीं रूक रही। वीडियो पर कई यूजर्स ने तो मजेदार कमेंट्स भी किए हैं।

Image

शख्स को बैल बनाकर खेत जुतवाती महिला (Photo Credit - Instagram)

Funny Video: रील्स देखना आज के समय में लोगों का एक शौक बन गया है। खाली समय में अक्सर लोग रील्स देखना पसंद करते हैं और इस दौरान कई ऐसे वीडियो (Viral Video) भी सामने आ जाते हैं, जिससे वे अपनी हंसी नहीं रोक पाते। कुछ ऐसा ही एक वीडियो (funny video) इन दिनों इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद पहले तो आपको समझ ही नहीं आएगा कि आखिर ये कोई बैल है या कोई आदमी।

दरअसल, इस वीडियो में एक शख्स को बैल बनाकर महिला खेत की जुताई कर रही है। यह वीडियो देखने में इतना फनी लग रहा है कि जो भी इसे देख रहा है, अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है। वीडियो में चाइना के इस कपल को लोगों द्वारा खूब पसंद भी किया जा रहा है, जिन्होंने इतना खूबसूरत और फनी वीडियो बनाया है। जैसे एक किसान अपने हल और बैल के सहारे अपनी खेत की जुताई करता है। ठीक उसी प्रकार, इसमें महिला भी शख्स को बैल बनाकर शख्स ले खेत जुतवा रही है और उसे डंडे से मार भी रही है, जिसे देखकर शायद ही आप अपनी हंसी रोक पाए। आलम ये है कि जो भी इसे एक बार देख रहा है, वो बार-बार देख रहा है।

बैल बने शख्स का फनी वीडियो वायरल

कुछ यूजर्स ने तो इस पर मजेदार प्रतिक्रिया भी दी हैं। चाइनीज कपल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो (Trending Video) को इंस्टाग्राम पर 'karadeniz_buraya' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अगर व्यूज देखा जाए तो इस वीडियो पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं। वहीं, इस पर सैकड़ों लाइक्स भी मिल चुके हैं। इतना ही नहीं, इस वीडियो को काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। तो आपको यह वीडियो कैसा लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article