Viral Video: सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ट्रैफिक नियम कितने भी सख्त क्यों ना हो जाए लेकिन नियम तोड़ने वाले तो इसे तोड़ेंगे ही। हमारे देश में कड़े ट्रैफिक नियम के बावजूद लोग ट्रैफिक रूल्स तोड़ते नज़र आते हैं। ट्रैफिक रूल्स तोड़ने पर चालान भी कटता है लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो फिर भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं। आपने अक्सर लोगों को बिना हेलमेट के सड़कों पर बाइक दौड़ाते देखा होगा। ट्रैफिक पुलिस के चंगुल से बचने के लिए ये लोग ना जाने क्या क्या तरकीब अपनाते हैं। हालांकि अब ट्रैफिक पुलिस वाले भी बिना हेलमेट वालों की चालाकी को अच्छे से समझ चुके हैं और वो भी अब इन लोगों के साथ खेल कर देते हैं। इसी कड़ी में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ट्रैफिक पुलिस वाले का मजेदार वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखने को मिल रहा है कि एक ट्रफिक पुलिस गाना गाकर बिना हेलमेट वालों को रोकता है और उन्हें समझाता है, फिर चालान काटता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि ट्रैफिक पुलिस का जवान कैसे एक बाइक सवार को रोकता है और उन्हें देख कर मुस्कुराते हुए गाना गाना शुरू कर देता है ‘ओ बेटा जी…ओ बाबू जी.. ट्रैफिक के नियम बड़े नरम, बड़े गरम…कभी नरम-नरम कभी गरम-गरम, ओ बेटा जी…’। फिर गाते-गाते वह बाइक सवार से पूछता है ‘हेलमेट कहां है जी’। ट्रैफिक पुलिस का ये अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर traffics.awareness नाम की आईडी से शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा है, ‘आइए-आइए प्यार से चालान कटवाइए। इस वायरल वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1.35 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।
