बच्चे के साथ पूरा परिवार हुआ गंजा, मुंडन संस्कार का यह प्यारा सा Video खूब हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर एक 3 साल के बच्चे के मुंडन संस्कार का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि बच्चे के साथ-साथ उसके पूरे परिवार ने भी अपने बाल मुंडवा लिए।

आमतौर पर मुंडन में सिर्फ बच्चे का सिर मुंडाया जाता है, लेकिन एक परिवार के सभी लोगों ने अपने बच्चे के साथ-साथ अपना भी सिर मुंडवा लिया। सोशल मीडिया पर इस मुंडन संस्कार का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो गुजरात के राजकोट जिले के पांजरिया गांव का बताया जा रहा है। जहां 3 साल के बच्चे के मुंडन संस्कार पर उसके परिवार के मम्मी-पापा, दादा-दादी सभी लोगों ने अपने बाल मुंडवा लिए और अब पूरा परिवार गंजे सिर के साथ बच्चे का साथ दे रहा है।

End of Feed